खेल

WPL 2026 Final : बेंगलुरु ने दूसरी बार जीता विमेंस प्रीमियर लीग का टाइटल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026 Final) 2026 का टाइटल जीत लिया है। टीम ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंद दिया। यह बेंगलुरु का दूसरा WPL खिताब है। इससे पहले टीम 2024 में विनर बनी थी। वहीं लगातार चौथे फाइनल में जगह बनाने वाली दिल्ली का चैंपियन बनने का सपना एक बार फिर टूट गया।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

(WPL 2026 Final) स्मृति मंधान की कप्तानी पारी

वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में बेंगलुरु (WPL 2026 Final) ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला। दिल्ली की टीम ने कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की 57, लौरा वोल्वार्ट की 44 और शिनेल हेनरी की 35 पारियों की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 203 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया।

204 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम को दूसरे ओवर की पहली गेंद पर बड़ा झटका लगा। ओपनर ग्रेस हैरिस 9 रन बनाकर आउट हो गईं। यहां से कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वाल ने टीम को संभाला। दोनों ने मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बारिश की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी की और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। स्मृति ने 41 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं जॉर्जिया वाल ने 54 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 79 रन बनाए।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

(WPL 2026 Final) आखिरी ओवर में चाहिए थे 10

आरसीबी (WPL 2026 Final) को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। क्रीज पर राधा यादव और नदीन डी क्लर्क मौजूद थीं। दोनों ने शुरू की दो गेंदों पर 2 सिंगल लिए। तीसरी गेंद पर राधा ने चौका लगाया। अब बेंगलुरु को 3 बॉल पर 4 रन की जरूरत थी। चौथी गेंद राधा ने कवर्स की तरफ खेली, लेकिन उनका बैट स्टंप से टकरा गया। गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई, लेकिन गिल्लियां नहीं गिरीं। इस तरह RCB ने दूसरा टाइटल अपने नाम कर लिया। दिल्ली की तरफ से शिनेल हेनरी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली साटघरे, श्रेयांका पाटिल और लॉरेन बेल।

दिल्ली कैपिटल्स – जेमिमा रॉड्रिग्ज (कप्तान), शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, मरीजन कैप, शिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदनी शर्मा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button