छत्तीसगढ़खेल

Sports Infrastructure : छत्तीसगढ़ में खेल सुविधाओं को बढ़ावा, दो बड़े खेल अधोसंरचनाओं के लिए 109.40 करोड़ मंजूर

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना (Sports Infrastructure) को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दो प्रमुख खेल परियोजनाओं के लिए कुल 109 करोड़ 39 लाख 75 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से इन परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अनुसार, नवा रायपुर में अत्याधुनिक खेल कॉम्प्लेक्स (Sports Infrastructure) के निर्माण के लिए 94 करोड़ 68 लाख 98 हजार रुपए की मंजूरी दी गई है। यह कॉम्प्लेक्स खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, जिससे राज्य के युवा खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : Landless Farmers Welfare : 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ की मदद, सीएम देंगे आर्थिक सुरक्षा की सौगात

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

इसके साथ ही दुर्ग में बहुउद्देश्यीय स्टेडियम (Sports Infrastructure) के निर्माण के लिए 14 करोड़ 70 लाख 77 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह स्टेडियम विभिन्न खेल गतिविधियों के आयोजन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा और स्थानीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण व प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच प्रदान करेगा।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

राज्य सरकार का यह निर्णय स्पष्ट करता है कि छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। (Sports Infrastructure) के क्षेत्र में यह निवेश आने वाले समय में राज्य को खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसे भी पढ़ें : रामनवमी सहित सभी त्योहार जिले में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाए- कलेक्टर

इन परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम खेल और युवा विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button