छत्तीसगढ़मौसम

Narayanpur Police Bolero Rescue : उफनते नाले में फंसी पुलिस की बोलेरो, पेड़ पर चढ़कर बचाई जान

Narayanpur Police Bolero Rescue लगातार हो रही बारिश के बीच नारायणपुर जिले में बड़ा हादसा टल गया। गुरुवार को ब्रेहबेड़ा नाले के तेज बहाव में पुलिस की सरकारी बोलेरो फंस गई। वाहन में सवार दो अधिकारी और चालक बीच नाले में घिर गए। स्थिति गंभीर होते ही चालक ने जान बचाने के लिए पास के पेड़ पर चढ़कर शरण ली, जबकि दोनों अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

उफनते नाले में फंसी पुलिस की गाड़ी Narayanpur Police Bolero Rescue

जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश से ब्रेहबेड़ा नाला उफान पर था। इसी दौरान पुलिस की सरकारी बोलेरो नाला (Narayanpur Police Bolero Rescue) पार करते समय तेज बहाव में फंस गई। पानी लगातार बढ़ने से वाहन आगे नहीं बढ़ सका और उसमें सवार अधिकारी बीच नाले में ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित निकाले अधिकारी

तेज बहाव के कारण राहत एवं बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने दोनों अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं चालक ने खतरा बढ़ता देख वाहन से निकलकर पास के एक पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

घटना की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई

सूत्रों के अनुसार, घटना के समय संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। बाद में रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद मामले की जानकारी सामने आई।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

प्रशासन ने जारी की चेतावनी

लगातार बारिश (Narayanpur Police Bolero Rescue) के कारण नारायणपुर जिले के कई नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफनते नालों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले मार्गों को पार करने का जोखिम न उठाएं। मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। साथ ही अधिकारियों ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव दल तैनात किए जाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button