बड़ी खबर

Indigo Flight Emergency Landing : बम की धमकी से मचा हड़कंप, इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Nagpur Airport News : मंगलवार सुबह इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Flight Emergency Landing) की कोच्चि से दिल्ली जा रही फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली। पायलट ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए नागपुर (Nagpur Airport) एयरपोर्ट पर विमान की आपात लैंडिंग कराई।

विमान संख्या 6E-2211 को स्थानीय समय अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे नागपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। फ्लाइट (Indigo Flight Emergency Landing) में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें एयरपोर्ट के सुरक्षित क्षेत्र में पहुंचाया गया।

नागपुर पुलिस, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को तुरंत आइसोलेट कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से सघन तलाशी जारी है। DGCA और इंडिगो एयरलाइंस ने मामले की आधिकारिक पुष्टि की है और यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

 

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button