खेल

RCB vs SRH : हैदराबाद ने बेंगलुरु को दिया बिग टारगेट, कप्तान ईशान की तूफानी पारी

RCB vs SRH Live Cricket Score : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ओपनिंग मुकाबले में आज (28 मार्च) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से है। यह रोमांचक मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहा है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान ईशान किशन (38 गेंदों पर 80 रन, 8 चौके और 5 छक्के) की शानदार पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 202 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। टीम के लिए अनिकेत वर्मा ने भी 43 रनों का योगदान किया, जिससे टीम ने शुरुआती झटकों के बाद अपनी पारी को मजबूती दी।

सस्ते में निपटे हेड व अभिषेक

सनराइजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने सिर्फ 18 रनों पर ही अपने पहले विकेट का नुकसान उठाया। अभिषेक शर्मा 7 रन बनाकर डेब्यूंट तेज गेंदबाज जैकब डफी का शिकार बने। डफी ने तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर दूसरे ओपनर ट्रेविस हेड (11 रन) को भी पवेलियन भेजा। इसके बाद नीतीश रेड्डी 1 रन बनाकर आउट हुए। इस समय टीम का स्कोर 29/3 था।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

इसके बाद कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने चौथे विकेट के लिए 97 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। ईशान ने 27 गेंदों में फिफ्टी पूरी की, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। क्लासेन 31 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड का शिकार बने, जिससे यह साझेदारी टूट गई। इसके बाद सुयश शर्मा ने सलिल अरोड़ा को 9 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा।

ईशान किशन शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन उन्होंने तिहरे अंकों तक पहुंचने में कामयाबी नहीं पाई। डेब्यूंट तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में फिल साल्ट ने उन्हें कैच आउट किया। इसके अलावा हर्ष दुबे (3 रन) और हर्षल पटेल (0 रन) बल्ले से कोई बड़ा योगदान नहीं दे पाए।

आरसीबी की ओर से तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह और जैकब डफी को मौका मिला। दोनों खिलाड़ियों का यह आईपीएल डेब्यू मुकाबला था। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सलिल अरोड़ा और तेज गेंदबाज डेविड पेन ने भी अपने आईपीएल डेब्यू का मौका पाया।

सनराइजर्स की पारी में कप्तान ईशान किशन की धमाकेदार पारी और अनिकेत वर्मा का योगदान टीम के लिए निर्णायक साबित हुआ, जिससे आरसीबी के सामने 202 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा गया है।

 

पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। इस बार RCB का लक्ष्य खिताब का डिफेंड करना है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 10 साल के खिताबी सूखे को इस सीजन में खत्म करने का पूरा प्रयास करेगी। बेंगलुरु-हैदराबाद मैच से जुड़ी हर अपडेट के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करें।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा वर्तमान में सबसे खतरनाक मानी जाती है। इनके साथ ईशान किशन की मौजूदगी टीम की बल्लेबाजी को और मजबूत करती है। पिछले दो सीजन में इस तिकड़ी ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी से हर विरोधी टीम पर दबाव बनाया है। पिछली बार RCB के खिलाफ खेले गए मुकाबले में SRH ने 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। उस मैच में ईशान किशन ने 48 गेंदों पर नाबाद 94 रनों की तूफानी पारी खेली थी। RCB वह मैच हार गई थी, लेकिन बाद में टीम ने शानदार वापसी करते हुए पहली बार खिताब जीता।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 26 मुकाबले हुए हैं। इन मुकाबलों में SRH ने 14 बार जीत दर्ज की है, जबकि RCB को 11 मैचों में सफलता मिली। एक मुकाबला बिना नतीजे के समाप्त हुआ था।

RCB vs SRH हेड टू हेड

कुल IPL मुकाबले: 26
RCB ने जीते: 11
SRH ने जीते: 14
बेनतीजा: 1

इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले से अधिक संतुलित नजर आ रही है। विराट कोहली के साथ फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी और जॉर्डन कॉक्स जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। कप्तान रजत पाटीदारी के नेतृत्व में टीम लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरी है। हालांकि तेज गेंदबाजों जोश हेजलवुड और नुवान तुषारा की गैरमौजूदगी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), हेनरिक क्लासन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

इम्पैक्ट : शिवांग कुमार, लियम लिविंगस्टन, डेविड पैन, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

इम्पैक्ट : देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button