Tag: Chhattisgarh Weather Update

  • Chhattisgarh Dhaan Crop Alert : चक्रवात के खतरे से धान की फसल पर संकट, खेतों में भरा पानी,  किसानों को दी गई ये सलाह

    Chhattisgarh Dhaan Crop Alert : चक्रवात के खतरे से धान की फसल पर संकट, खेतों में भरा पानी, किसानों को दी गई ये सलाह

    Chhattisgarh Dhaan Crop Alert छत्तीसगढ़ में मौसम के बदले मिजाज और चक्रवाती तूफान की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खरीफ सीजन में राज्य के करीब 36 से 40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल (Chhattisgarh Dhaan Crop Alert) लगी है। कई इलाकों में धान की कटाई अभी पूरी तरह शुरू नहीं हुई है। ऐसे में लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने के कारण पक चुकी फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

    यह भी पढ़ें : Swami Atmanand School Recruitment : आत्मानंद स्कूलों में 1,812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 को, परीक्षा केंद्र में जाने से पहले जान लें ये नियम…

     

    पकती फसल पर बढ़ा खतरा

    कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, जिन खेतों में उन्नत और संकर किस्मों की धान फसल (Chhattisgarh Dhaan Crop Alert) लगी है, वहां जलभराव से पौधों के गिरने और धान के दाने काले पड़ने का खतरा बढ़ सकता है। किसान प्रति एकड़ 21 से 30 क्विंटल तक उपज की उम्मीद कर रहे थे। ऐसे में मौसम की मार से उनकी मेहनत और संभावित उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।

     

    यह भी पढ़ें : HSRP Number Plate : छत्तीसगढ़ में 42 लाख वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रहे

     

    किसानों को क्या सलाह

    मौसम की स्थिति को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि पक चुकी धान की फसल (Chhattisgarh Dhaan Crop Alert) की कटाई अगले 2 से 4 दिन तक टाल दें। खेतों में जमा अतिरिक्त पानी को जल्द बाहर निकालें, ताकि फसल को लंबे समय तक जलभराव से बचाया जा सके। काटी गई फसल और पशुओं के चारे को ऊंचे तथा सुरक्षित स्थान पर रखें। इन्हें बारिश से बचाने के लिए तिरपाल से ढकने की भी सलाह दी गई है।

     

    यह भी पढ़ें : Cyclone Arnab School Holiday : चक्रवाती तूफान के असर से रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में स्कूलों में कल अवकाश

     

    सब्जियों और पशुओं का रखें ध्यान

    किसानों को सलाह दी गई है कि तैयार सब्जियों की तुड़ाई कर उन्हें जल्द बाजार पहुंचाएं। पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें और उनके चारे को भी भीगने से बचाएं। यदि बारिश या जलभराव से फसल को नुकसान होता है, तो किसान (Chhattisgarh Dhaan Crop Alert) तुरंत अपनी बीमा कंपनी को इसकी सूचना दें। नुकसान की तस्वीरें और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखें, ताकि बीमा संबंधी प्रक्रिया में मदद मिल सके।

     

    यह भी पढ़ें :  Raigarh Bus Checking : रायगढ़ में 45 यात्री बसों पर कार्रवाई, 1.14 लाख रुपये जुर्माना वसूला; बिना फिटनेस-टैक्स वाली बस जब्त

     

  • Chhattisgarh Cyclone Alert : छत्तीसगढ़ में 29 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट

    Chhattisgarh Cyclone Alert : छत्तीसगढ़ में 29 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट

    Chhattisgarh Cyclone Alert बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 29 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों में आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट रहने और बाढ़ प्रभावित हो सकने वाले गांवों में पहले से जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। प्रशासन का जोर जनहानि रोकने और आपातकालीन सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराने पर है।

    यह भी पढ़ें : Mahtari Vandan Yojana : सरिता मल्होत्रा ने CM साय से दिवाली से पहले किस्त और 2,500 रुपये करने की मांग

    Chhattisgarh Cyclone Alert  बाढ़ से निपटने की तैयारी

    अपर मुख्य सचिव ने संभावित बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों का आकलन कर जरूरी तैयारियां करने को कहा, ताकि जनहानि को शून्य रखा जा सके। जल संसाधन विभाग की ओर से जलाशयों के संबंध में जारी एडवाइजरी के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। होमगार्ड, एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रखने को कहा गया है।

    बारिश या बाढ़ के कारण स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने की स्थिति बनने पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बिजली, दूरसंचार और चिकित्सा सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने, पेड़ गिरने पर उन्हें तुरंत हटाकर सड़क आवागमन बहाल रखने तथा जिला कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने को कहा गया है। गांवों में एहतियात के लिए मुनादी कराने के निर्देश भी दिए गए।

     

    यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Cabinet Decisions : छत्तीसगढ़ में 8,000 करोड़ की रेल परियोजना मंजूर, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज; दो मिशनों पर खर्च होंगे 1,000 करोड़

     

    29 अक्टूबर तक बारिश की आशंका

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र अगले कुछ घंटों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इस दौरान हवा की गति 115 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 25 अक्टूबर से वर्षा की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। विशेष रूप से 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

     

    यह भी पढ़ें : Raipur Bilaspur Highway Bus Accident : खड़े ट्रक से भिड़ी यात्री बस, पांच की मौत; 16 घायल, छह रायपुर रेफर

     

    जिलों में कंट्रोल रूम सक्रिय Chhattisgarh Cyclone Alert 

    कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिला और तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय रखने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व, पुलिस, नगर निगम, पंचायत, स्वास्थ्य, विद्युत और अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

     

    यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Public Holiday : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 9 नवंबर को सरकार ने जारी किया आदेश

     

    किसानों को सतर्क रहने की सलाह

    कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि फसलों में रोग या कीट के लक्षण दिखाई देने पर मौसम साफ होने के बाद ही आवश्यक कीटनाशकों अथवा कवकनाशकों का छिड़काव करें। आगामी दिनों में रबी फसलों की बुवाई करने वाले किसानों को मौसम की स्थिति को देखते हुए नवंबर के प्रथम सप्ताह से बुवाई शुरू करने का सुझाव दिया गया है।

    सब्जी और फल उत्पादक किसानों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तेज हवा की आशंका को देखते हुए करेला और लौकी जैसी लता वाली सब्जियों के लिए सहारे की व्यवस्था करने को कहा गया है। केले के पौधों और फलदार वृक्षों को भी आवश्यकतानुसार सहारा देने तथा खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान कीटनाशकों और कवकनाशकों का छिड़काव नहीं करने को कहा गया है।

     

    यह भी पढ़ें : Gaurdih Gram Panchayat News : बरमकेला में मनरेगा भगवान भरोसे! तकनीकी सहायक बैठकों से नदारद, गांव से भी बनाई दूरी

     

    पशुओं को सुरक्षित रखने की सलाह

    पशुपालकों को अपने पशुओं को सुरक्षित और सूखे स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। तेज हवा और बारिश की आशंका के दौरान पशुओं को पेड़ों के नीचे या खुले स्थानों पर बांधने से बचने को कहा गया है। पशुओं के लिए सूखे चारे और स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी सलाह दी गई है।

     

  • Chhattisgarh Rainfall Alert : डीप डिप्रेशन से छत्तीसगढ़ में 23 से 25 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

    Chhattisgarh Rainfall Alert : डीप डिप्रेशन से छत्तीसगढ़ में 23 से 25 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

    Chhattisgarh Rainfall Alert बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया मौसमी सिस्टम छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के मौसम को प्रभावित करने वाला है। पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब तेजी से मजबूत हो रहा है। इसके 22 सितंबर को डीप डिप्रेशन (Deep Depression) में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 23 से 25 सितंबर के बीच कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

     

    यह भी पढ़ें : Shriya Saran New Look : व्हाइट ड्रेस में श्रिया सरन का ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरों पर टिकी नजरें

     

    24 सितंबर को दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अति भारी बारिश

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार छत्तीसगढ़ में 20 से 26 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। 20 से 22 सितंबर और 26 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं 23 से 25 सितंबर के दौरान कई जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। 24 सितंबर को दक्षिणी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश (Chhattisgarh Rainfall Alert) की आशंका जताई गई है। ऐसे में बस्तर संभाग सहित दक्षिणी जिलों में विशेष सतर्कता की जरूरत होगी।

     

    यह भी पढ़ें : Shweta Tiwari New Look : हाई-स्लिट ड्रेस में श्वेता तिवारी का ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

     

    बंगाल की खाड़ी में लगातार मजबूत हो रहा सिस्टम

    19 सितंबर की शाम उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र 20 सितंबर की सुबह पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर केंद्रित था। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग (Chhattisgarh Rainfall Alert)  के मुताबिक 21 सितंबर को यह सिस्टम डिप्रेशन और 22 सितंबर को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर डीप डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके बाद 23 सितंबर की सुबह तक इसके उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के करीब पहुंचने की संभावना है।

     

    यह भी पढ़ें : Sarangarh Limestone Mining : 200 हेक्टेयर में 36 लाख टन चूना-पत्थर उत्खनन की तैयारी, सरिता मल्होत्रा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

     

    ओडिशा और आंध्र में अत्यंत भारी बारिश का खतरा

    इस मौसम प्रणाली का सबसे ज्यादा प्रभाव दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में देखने को मिल सकता है। 22 से 24 सितंबर के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और 22 से 25 सितंबर तक दक्षिणी ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश (Chhattisgarh Rainfall Alert) का पूर्वानुमान है। 23 और 24 सितंबर को दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश भी हो सकती है। इन इलाकों में तेज हवाओं और खराब समुद्री परिस्थितियों को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

     

    यह भी पढ़ें : Raigarh Dairy Farm : 1,200 रुपये से शुरू किया कारोबार, 117 पशुओं तक पहुंचा फार्म; दूध से बढ़ी कमाई, 16 लोगों को रोजगार

     

    छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना और विदर्भ भी प्रभावित

    मौसम विभाग (Chhattisgarh Rainfall Alert)  ने 23 से 25 सितंबर के बीच तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। विदर्भ में 24 और 25 सितंबर को भारी बारिश का दौर रह सकता है। तेलंगाना में 23 से 25 सितंबर के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। झोंकों की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

     

    यह भी पढ़ें : Narayanpur Horticulture Farming : योजना का लाभ लेकर किसान ने बदली खेती, सब्जियों से सालाना 3 लाख रुपये तक कमाई ड्रिप

     

    पिछले 24 घंटे में भी कई राज्यों में जोरदार बारिश

    पिछले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु में 12 से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। ओडिशा, मध्य प्रदेश, अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़, असम, नागालैंड और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 7 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी बारिश का प्रभाव कई राज्यों में बना रहेगा।

     

    यह भी पढ़ें : Ambikapur Road Viral Video : सड़क के गड्ढों ने खोली पोल, वीडियो वायरल होते ही CM ने कलेक्टर को लगाई फटकार, सभी कलेक्टरों को जारी हुआ ये फरमान।

    Chhattisgarh Rainfall Alert मानसून की वापसी भी शुरू

    देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 19 सितंबर को मानसून की वापसी रेखा रामगढ़, मोहनगढ़, फलोदी और खाजूवाला से होकर गुजरी। अगले दो से तीन दिनों में राजस्थान के कुछ और हिस्सों के साथ पंजाब, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ क्षेत्रों से भी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

     

    यह भी पढ़ें : Health Department Transfer : 25 स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला, CMHO से सिविल सर्जन तक बदली जिम्मेदारी

     

    समुद्र में तूफानी हवाओं का अलर्ट

    बंगाल की खाड़ी में मौसम प्रणाली के मजबूत होने के साथ समुद्र में भी स्थिति खराब रहने की संभावना है। 22 सितंबर को मध्य बंगाल की खाड़ी में हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। झोंकों के दौरान गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। 23 से 24 सितंबर की शाम तक पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में हवा की गति 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। झोंकों की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

     

    यह भी पढ़ें : Raigarh Medical College Tumor Surgery : महिला के पेट से निकला 8 किलो का विशाल ट्यूमर, रायगढ़ मेडिकल कालेज के डाक्टरों ने हाई रिस्क आपरेशन में बचाई जान

    मछुआरों के लिए विशेष सावधानी की सलाह

    मौसम विभाग (Chhattisgarh Rainfall Alert)  के अनुसार 21 से 24 सितंबर के बीच बंगाल की खाड़ी के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में समुद्र की स्थिति बेहद खराब रह सकती है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भी समुद्री परिस्थितियां प्रतिकूल रहने की आशंका है। ऐसे में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने और तटीय क्षेत्रों में प्रशासन एवं मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

     

    यह भी पढ़ें : Job Fair Kanker : 1023 पदों पर होगी सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

     

    Chhattisgarh Rainfall Alert  इन हिस्सों में भी बारिश का असर

    पूर्वी भारत में ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में आने वाले दिनों में बारिश (Chhattisgarh Rainfall Alert)  का दौर जारी रह सकता है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना है। मध्य भारत में छत्तीसगढ़ के साथ विदर्भ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम भारत में कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

     

    यह भी पढ़ें : Chahat Khanna Bikini Look : 40 की उम्र में चाहत खन्ना का बोल्ड अंदाज, Beach पर बिखेरा जलवा

     

    छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन अहम

    बंगाल की खाड़ी में बन रहा डीप डिप्रेशन छत्तीसगढ़ के लिए अगले कुछ दिनों में महत्वपूर्ण मौसमी सिस्टम साबित हो सकता है। खासकर 23 से 25 सितंबर के बीच बारिश बढ़ने और 24 सितंबर को दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अति भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी होने वाले ताजा अलर्ट पर नजर रखना जरूरी होगा। बारिश का अलर्ट (Chhattisgarh Rainfall Alert) खासकर दक्षिणी जिलों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

  • Aaj Ka Mausam : छत्तीसगढ़ में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी बरसेगा पानी

    Aaj Ka Mausam : छत्तीसगढ़ में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी बरसेगा पानी

    Aaj Ka Mausam मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है और देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज होने वाला है। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश (Aaj Ka Mausam) को लेकर मौसम विभाग ने 11 सितंबर को बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। कई राज्यों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रहने की संभावना है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक छत्तीसगढ़, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बेहद भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट (Aaj Ka Mausam) ऐसे समय आया है, जब कई इलाकों में लगातार बारिश के कारण निचले क्षेत्रों में जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की स्थिति बन सकती है।

     

    यह भी पढ़ें…Drishyam 3 Trailer : विजय सालगांवकर का सबसे बड़ा राज खुलेगा? दृश्यम 3 के ट्रेलर ने बढ़ाई धड़कनें, देखें वीडियो

     

    छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश (Aaj Ka Mausam) की प्रबल संभावना है। ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में भी बेहद भारी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भरने, यातायात प्रभावित होने और नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी का खतरा रहेगा।

    छत्तीसगढ़ के लोगों को विशेष रूप से मौसम पर नजर रखने की जरूरत है। बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति बनने पर खुले स्थानों में जाने से बचना और जलभराव वाले रास्तों पर सावधानी बरतना जरूरी होगा।

     

    यह भी पढ़ें… Jashpur Oil Palm Farming : जशपुर के खेतों में उगेगा कमाई का नया पेड़, ऑयल पाम पर सरकार दे रही कई तरह की मदद

    यूपी-बिहार में आंधी का खतरा

    देश के मध्य, उत्तर और पूर्वी हिस्सों में भी मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और आकाशीय बिजली का खतरा बना रहेगा।

    बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी राजस्थान, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में भी बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

     

    यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Government Jobs Rules : सरकारी नौकरी की भर्ती के नियम बदले, शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सात समूहों में बांटे पद

    आंध्र में 60 KM हवाएं

    तटीय आंध्र प्रदेश में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। यहां अलग-अलग स्थानों पर थंडरस्क्वाल की स्थिति बन सकती है और हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में दिन के समय तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।

    विदर्भ, मराठवाड़ा, ओडिशा, रायलसीमा और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना है। मौसम का ताजा अलर्ट (Aaj Ka Mausam) देखते हुए इन इलाकों में भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

     

    यह भी पढ़ें…Tarapur Panchayat Politics : जेल से लौटे उपसरपंच राजीव डनसेना की जीत, डिग्री लाल सिदार की सरपंची खत्म

     

    Aaj Ka Mausam पूर्वोत्तर में भी बारिश

     

    अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मानसूनी बादल सक्रिय रहेंगे। इन राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। केरल और माहे तथा तेलंगाना में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

    इस दौरान लोगों को बिजली चमकने के समय खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। खासकर ग्रामीण और खेतों में काम करने वाले लोगों को मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर जाने में सावधानी बरतनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें…Raigarh Medical College Tumor Surgery : महिला के पेट से निकला 8 किलो का विशाल ट्यूमर, रायगढ़ मेडिकल कालेज के डाक्टरों ने हाई रिस्क आपरेशन में बचाई जान

     

    Aaj Ka Mausam समुद्र में खतरनाक लहरें

    बंगाल की खाड़ी में भी मौसम (Aaj Ka Mausam) खराब रहने की संभावना है। पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश, ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों तथा उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इनकी गति बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

    अरब सागर में सोमालिया तट और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के हिस्सों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। समुद्र की स्थिति को देखते हुए मछुआरों को तटीय इलाकों और गहरे समुद्र में नहीं जाने की सख्त सलाह दी गई है।

    फिलहाल सबसे ज्यादा ध्यान छत्तीसगढ़ में भारी बारिश (Aaj Ka Mausam) पर है। 11 सितंबर को बेहद भारी बारिश की संभावना को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और नदी-नालों के आसपास जाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

  • Chhattisgarh Weather Update Today : अगले 3 घंटे में रायगढ़, बलरामपुर समेत इन जिलों में होगी बारिश!

    Chhattisgarh Weather Update Today : अगले 3 घंटे में रायगढ़, बलरामपुर समेत इन जिलों में होगी बारिश!

    Chhattisgarh Weather Update Today मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों के लिए तत्काल मौसम अलर्ट (Nowcast) जारी किया है। विभाग के अनुसार, आज सुबह 7.10 बजे से लेकर 10.10 बजे तक राज्य के सरगुजा संभाग सहित बिलासपुर संभाग के कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

    मौसम विभाग (Chhattisgarh Weather Update Today) ने उत्तर छत्तीसगढ़ के 4 जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी करते हुए 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

    इन जिलों के लिए आरेंज अलर्ट Chhattisgarh Weather Update Today

    मौसम विभाग (Chhattisgarh Weather Update Today) ने उत्तर छत्तीसगढ़ के 4 जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी करते हुए 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। इनमें प्रभावित जिले सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत आसपास के अन्य 6 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का अनुमान है।

    रायगढ़ समेत इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

    इसके अतिरिक्त, आसपास के अन्य 6 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का अनुमान है। इनमें रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और मुंगेली (तथा सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के कुछ भाग) शामिल हैं।

    संभावित प्रभाव (Chhattisgarh Weather Update Today)

    मौसम केंद्र ने चेतावनी दी है कि अंधड़ और बिजली गिरने के कारण निम्नलिखित समस्याएं हो सकती हैं।

    पेड़ों की शाखाएं टूटने और बिजली के पोल/टावरों को नुकसान पहुंचने का खतरा।
    कच्चे मकानों, झोपड़ियों और कमजोर दीवारों को मामूली क्षति।
    फिसलन और कम दृश्यता (Visbility) के कारण सड़क, रेल व हवाई यातायात में देरी या बाधा।
    बिजली और पानी जैसी आवश्यक नागरिक सेवाओं में अस्थायी व्यवधान।

    सुरक्षा के लिए मुख्य सुझाव Chhattisgarh Weather Update Today

    बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों, पानी के स्रोतों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
    खेतों में काम कर रहे किसान तुरंत बाहरी गतिविधियां रोकें और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधें।
    लोग पक्के मकानों में शरण लें और घर के बिजली उपकरणों को अनप्लग कर दें।
    वाहन चालक सुरक्षित स्थान पर गाड़ी रोककर वाहन के अंदर ही बने रहें।

  • Weather Alert Chhattisgarh : 2:34 बजे तक आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, 60 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    Weather Alert Chhattisgarh : 2:34 बजे तक आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, 60 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    छत्तीसगढ़ में मंगलवार दोपहर मौसम (Weather Alert Chhattisgarh)  का मिजाज अचानक बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने तात्कालिक पूर्वानुमान जारी करते हुए दोपहर 2:34 बजे तक प्रदेशभर में अंधड़, गरज-चमक, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

    यह भी पढ़ें : Baramkela Sprayer News : गोदाम में कबाड़ हो रहीं मशीनें, खेतों में मर रही फसल, बरमकेला कृषि विभाग के अफसर कर रहे मौज!

     

    कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी Weather Alert Chhattisgarh

    मौसम विभाग (Weather Alert Chhattisgarh) के अनुसार उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में मौसम का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिलों के लिए मध्यम दर्जे के अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में दोपहर 2:34 बजे तक तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

    यह भी पढ़ें : PPF Investment : पोस्ट आफिस की इस सरकारी स्कीम से बन सकते हैं करोड़पति

     

     

    रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवा के आसार

    मौसम विभाग (Weather Alert Chhattisgarh) ने रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, बलरामपुर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद और महासमुंद सहित कई जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा बस्तर संभाग के बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

    यह भी पढ़ें : Kitchen Garden : घर की बाड़ी में उग रहीं जैविक सब्जियां, घट रहा घरेलू खर्च और बढ़ रही पोषण सुरक्षा

     

    मौसम विभाग ने जारी की सावधानी बरतने की सलाह

    मौसम विभाग (Weather Alert Chhattisgarh) ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। तेज आंधी और बिजली गिरने के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर रहने से बचने की सलाह दी गई है।

    पेड़ों और बिजली के खंभों से रहें दूर

    आंधी के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी गई है। तेज हवा में टहनियां टूटने और बिजली गिरने का खतरा बना रहता है। लोगों को बड़े पेड़ों, टावरों और खुले स्थानों से दूर रहने कहा गया है।

    यात्रा और खेती के दौरान सावधानी जरूरी

    बारिश के दौरान सड़क पर फिसलन और कम दृश्यता को देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं किसानों को मौसम खराब होने पर खेतों में काम रोककर सुरक्षित स्थान पर जाने और मवेशियों को खुले में नहीं बांधने की अपील की गई है।

    बिजली उपकरण बंद रखने की सलाह

    मौसम विभाग (Weather Alert Chhattisgarh) ने आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए घरों में बिजली उपकरणों को सुरक्षित रखने और अनावश्यक रूप से धातु की वस्तुओं या नलों को नहीं छूने की सलाह दी है।

    यह भी पढ़ें : Sawan 2026 : जानिए कब से शुरू हो रहा सावन, जानें इस बार कितने सावन सोमवार

     

  • Chhattisgarh Heatwave Alert  : आसमान से बरस रही आग, ‘लू’ की चेतावनी, अगले 24 घंटे छत्तीसगढ़ के लिए भारी!

    Chhattisgarh Heatwave Alert  : आसमान से बरस रही आग, ‘लू’ की चेतावनी, अगले 24 घंटे छत्तीसगढ़ के लिए भारी!

    Heatwave : छत्तीसगढ़ का मध्य क्षेत्र अब कुदरत के जानलेवा कहर की चपेट में आ चुका है। सूरज के तेवर इतने तल्ख हो चुके हैं कि आसमान से आग की लपटें बरस रही हैं। मौसम विभाग ने आधिकारिक तौर पर (Chhattisgarh Heatwave Alert) जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण लू (Heatwave) चल सकती है। मंगलवार को राजधानी रायपुर सबसे गर्म रहा, जहाँ पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।

    ये भी पढ़ें : Vedanta Power Plant Accident Sakti  : चीखें, लाशें और तबाही, वेदांता पावर प्लांट में फटा ‘मौत का बॉयलर’, 14 की मौत

     

    मध्य छत्तीसगढ़ में गर्मी का तांडव, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में गर्मी का ऐसा विकराल रूप (Chhattisgarh Heatwave Alert) देखा जा रहा है कि दोपहर होते-होते सड़कें सुनसान हो रही हैं। इन इलाकों में तापमान लगातार 40 डिग्री के पार बना हुआ है, जिससे न केवल आम इंसान बल्कि पशु-पक्षी भी त्राहि-माम कर रहे हैं। हालांकि बस्तर और सरगुजा संभाग में अभी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि महीने के अंत तक वहां भी सूरज अपना रौद्र रूप दिखाएगा और पारा तेजी से ऊपर चढ़ेगा।

    क्यों धधक रहा है छत्तीसगढ़ Chhattisgarh Heatwave Alert

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस झुलसा देने वाली गर्मी के पीछे उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म और शुष्क हवाएं प्रमुख कारण हैं। ये हवाएं रेगिस्तानी तपिश लेकर छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रही हैं। पिछले 24 घंटों में पारा जिस तेजी से ऊपर चढ़ा है, वह आने वाले समय में और भी भयानक (Chhattisgarh Heatwave Alert) होने के संकेत दे रहा है। मध्य क्षेत्र में औसत तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है, जो सीधे तौर पर ‘लू’ की आहट है।

    अगले 24 घंटे अहम Chhattisgarh Heatwave Alert

    मौसम विभाग ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अगले 24 घंटे मध्य छत्तीसगढ़ के लिए ‘अग्निपरीक्षा’ जैसे होंगे। कई क्षेत्रों में गर्म हवाओं के थपेड़े (Loo) चलेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इन गर्म हवाओं का सिलसिला नहीं रुका, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। अस्पतालों में भी हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका को देखते हुए अलर्ट रहने को कहा गया है। इस (Chhattisgarh Heatwave Alert) के कारण बिजली की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

    ये भी पढ़ें : Fake Matrimonial Sites  : फर्जी शादी के नाम पर ठगी का साम्राज्य ध्वस्त, 26 गिरफ्तार!

    मौसम प्रणालियों का घातक चक्रव्यूह

    मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, इस समय प्रदेश में कई मौसम प्रणालियां एक साथ सक्रिय होकर गर्मी को खाद-पानी दे रही हैं। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिणी असम से तमिलनाडु तक फैली हुई है। दूसरी द्रोणिका 89 डिग्री पूर्व में अपना प्रभाव दिखा रही है। कर्नाटक और महाराष्ट्र क्षेत्र के ऊपर एक प्रति चक्रवात (Anti-Cyclone) भी बना हुआ है। इन प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से वातावरण में नमी पूरी तरह गायब हो चुकी है, जिससे मौसम पूरी तरह शुष्क है और सूरज की किरणें सीधे जमीन को भट्टी बना रही हैं। इसी वजह से (Chhattisgarh Heatwave Alert) असर इतना घातक महसूस हो रहा है।

    बीते 24 घंटे का रिपोर्ट कार्ड

    पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं भी राहत की बूंदें नहीं बरसीं। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा। रायपुर में रातें भी अब गर्म होने लगी हैं, जिससे लोगों को चौबीसों घंटे बेचैनी का सामना करना पड़ रहा है।

    आज का पूर्वानुमान: 42 डिग्री तक जा सकता है पारा

    आज यानी 15 अप्रैल को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आसमान बिल्कुल साफ रहने की संभावना है। इसका सीधा मतलब है कि धूप और भी तीखी होगी। अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दिनभर चलने वाली गर्म हवाएं (Chhattisgarh Heatwave Alert) लोगों को झुलसाने के लिए तैयार हैं। प्रशासन ने सलाह दी है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और भरपूर पानी पिएं।

    ये भी पढ़ें : CG Government Free Scooty Scheme  :  10वीं-12वीं टॉप करने पर 1 लाख और स्कूटी दे रही सरकार, विदेश पढ़ाई के लिए 50 लाख