Tag: Chhattisgarh police action

  • Ganja Smuggling : 48 घंटे में 108 किलो गांजा जब्त, 1.14 करोड़ की संपत्ति जब्त

    Ganja Smuggling : 48 घंटे में 108 किलो गांजा जब्त, 1.14 करोड़ की संपत्ति जब्त

    गांजा तस्करी (Ganja Smuggling) के खिलाफ सारंगढ़ और रायगढ़ पुलिस ने 48 घंटे तक लगातार अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। 2 से 4 सितंबर तक चले इस अभियान में 4 अलग-अलग प्रकरणों में 108.640 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने गांजे के साथ वाहनों और मोबाइल फोन समेत कुल 1 करोड़ 14 लाख 50 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

     

    ओडिशा सीमा पर 48 घंटे चला सर्च अभियान Ganja Smuggling 

    सारंगढ़ पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ओडिशा सीमा से लगे क्षेत्रों में थाना सरिया, बरमकेला और डोंगरीपाली पुलिस के साथ मिलकर एमसीपी लगाई। इसके बाद लगातार सघन चेकिंग और सर्च अभियान चलाया गया।

    अभियान के दौरान अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के साथ स्थानीय तस्करों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार तीन मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

     

    यह भी पढ़ें…Dhan Me Rog : मौसम बदलते ही धान में बढ़ा रोग का खतरा, किसान तुरंत करें ये उपाय

     

    मथुरा के तीन तस्कर 15 किलो गांजे के साथ पकड़े गए

    2 सितंबर को डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनीपाली बैरियर के पास पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान महेश निषाद, अमित पाठक और किशन सिंह के रूप में हुई। तीनों उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रहने वाले बताए गए हैं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 15.03 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 7.50 लाख रुपये बताई गई है।

     

    कंचनपुर बैरियर पर 4.150 किलो गांजा जब्त

    3 सितंबर को ग्राम कंचनपुर बैरियर पर जांच के दौरान पांच आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें सोनू राय, रॉबिन मंडल, भोपाल मंडल, भूपेंद्र जाटवार और कन्हैया दास शामिल हैं।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.150 किलोग्राम गांजा जब्त किया। तस्करी में इस्तेमाल मारुति फ्रॉन्क्स कार CG 13 BK 4475 और पांच स्मार्ट मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। इस मामले में कुल 13 लाख 35 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया।

     

    यह भी पढ़ें…Teacher Suspended : मुख्यमंत्री और कलेक्टर पर टिप्पणी, शिक्षिका निलंबित

     

    54 किलो गांजा लेकर जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार

    इसी दिन कंचनपुर बैरियर के पास एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने 54.325 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसकी अनुमानित कीमत 27 लाख 12 हजार 500 रुपये बताई गई है।

    गांजा परिवहन में इस्तेमाल मारुति सुजुकी कार CG 10 EP 2600 भी जब्त की गई। वाहन की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई। इस मामले में उत्तर प्रदेश के महोबा निवासी वीरेंद्र कुमार चौरसिया और झांसी निवासी राहुल कुमार खटीक को गिरफ्तार किया गया। कुल जब्ती 32 लाख 12 हजार 500 रुपये की बताई गई है।

     

    पायलटिंग कर रही दो कारों से खुला बड़ा नेटवर्क

    गांजा तस्करी (Ganja Smuggling) के खिलाफ अभियान के दौरान कंचनपुर बैरियर पर पुलिस को दो हुंडई औरा कार संदिग्ध हालत में मिलीं। एक कार UP 70 RT 1067 थी, जबकि दूसरी कार UP 70 RT 3451 थी।

    पुलिस पूछताछ में संदिग्धों ने बताया कि उनके पीछे काले रंग की टाटा सफारी कार आ रही थी। उनके अनुसार सफारी में गांजा था और दोनों औरा कारें उसकी पायलटिंग कर रही थीं। पुलिस की चेकिंग देखकर सफारी को अलर्ट किया गया और वह रास्ता बदलकर वापस चली गई। पूछताछ में प्रयागराज, उत्तर प्रदेश तक गांजा ले जाने की बात सामने आने के बाद सारंगढ़ पुलिस ने तत्काल रायगढ़ पुलिस को सूचना दी।

     

    रायगढ़ में टाटा सफारी समेत 8 आरोपी पकड़े गए

    सूचना मिलते ही रायगढ़ पुलिस ने लैलूंगा थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस ने टाटा सफारी और उसके साथ चल रही एक स्कूटी को पकड़ लिया। इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 34.865 किलोग्राम गांजा, दो हुंडई औरा कार, एक टाटा सफारी और एक स्कूटी जब्त की गई। इस कार्रवाई में कुल 61 लाख 53 हजार 200 रुपये की संपत्ति जब्त किए जाने की जानकारी दी गई है।

     

    यह भी पढ़ें…Bribe Arrest : 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते प्राचार्य और बाबू गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

    कुल 108.640 किलो गांजा और 1.14 करोड़ की जब्ती

    सारंगढ़ पुलिस के अनुसार 2 से 4 सितंबर तक चले इस संयुक्त अभियान में कुल 108.640 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। इसकी कार्रवाई में सारंगढ़ और रायगढ़ जिले की पुलिस ने मिलकर अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई की।

    पुलिस ने गांजे के अलावा कई वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किए। सभी मामलों में आगे की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार तस्करी के नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने के लिए एंड-टू-एंड कार्रवाई जारी रहेगी।

     

    नशे के खिलाफ अभियान जारी

    गांजा तस्करी (Ganja Smuggling) के खिलाफ पुलिस का यह अभियान ओडिशा सीमा से लगे क्षेत्रों में चलाया गया। लगातार चेकिंग और संदिग्ध वाहनों की निगरानी के जरिए तस्करी रोकने पर जोर दिया गया। सारंगढ़ और रायगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 1 करोड़ 14 लाख 50 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

  • ASP Suspension : स्पा सेंटर वालों से वसूली, एडिशनल एसपी निलंबित

    ASP Suspension : स्पा सेंटर वालों से वसूली, एडिशनल एसपी निलंबित

    Chhattisgarh Police Action : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में अनुशासन और पारदर्शिता को लेकर एक अहम कार्रवाई (ASP Suspension) सामने आई है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पदस्थ एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को बिलासपुर में पोस्टिंग के दौरान स्पा सेंटर संचालकों से अवैध वसूली के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर की गई है, जिसे पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लेते हुए निलंबन आदेश जारी किया है।

    जानकारी के अनुसार, एएसपी राजेंद्र जायसवाल (ASP Suspension) दिसंबर माह में बिलासपुर में पदस्थ रहे थे। उस दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा अलग-अलग स्पा सेंटरों में दबिश देकर जांच और कार्रवाई की गई थी। इसी कार्रवाई के कुछ दिनों बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें स्पा सेंटर संचालक और एएसपी राजेंद्र जायसवाल के बीच बातचीत सुनी जा सकती है। वीडियो में नियमों के पालन को लेकर चेतावनी देने की बात सामने आती है, लेकिन इसी बातचीत को आधार बनाकर वसूली के आरोप लगाए गए हैं।

    स्पा संचालक लोकेश सेन ने पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई कि वे दो स्थानों पर स्पा सेंटर संचालित करते हैं और पुलिस की ओर से हर महीने वसूली का दबाव बनाया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस कारण के बार-बार जांच के नाम पर स्पा सेंटर में दबिश दी जाती है, जिससे उनके ग्राहक और व्यवसाय दोनों प्रभावित होते हैं। इस शिकायत और वायरल वीडियो के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया और प्रशासनिक कार्रवाई (ASP Suspension) की प्रक्रिया तेज हुई।

    वीडियो वायरल होने के बाद आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने एसएसपी रजनेश सिंह को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जांच प्रक्रिया अभी चल ही रही थी कि इसी बीच पुलिस मुख्यालय से एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया। यह फैसला विभागीय छवि और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया बताया जा रहा है।

    ASP Suspension गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा

    वहीं, एएसपी राजेंद्र जायसवाल का कहना है कि वायरल वीडियो दिसंबर महीने का है और स्पा संचालक किसी मामले को लेकर उनसे मिलने आए थे। बातचीत के दौरान केवल नियमों के तहत काम करने की चेतावनी दी गई थी, जिसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि सच्चाई सामने आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस महकमे में अनुशासनात्मक संदेश (ASP Suspension) को और मजबूत किया है।

     

  • खम्हार इंदिरा आवास मोहल्ले में जुआ खेलते 14 आरोपी गिरफ्तार — नगद 20 हजार रुपये और ताश की गड्डी जब्त

    खम्हार इंदिरा आवास मोहल्ले में जुआ खेलते 14 आरोपी गिरफ्तार — नगद 20 हजार रुपये और ताश की गड्डी जब्त

    राजधानी टाइम्स छत्तीसगढ़ ,रायगढ़ – रायगढ़, 21 अक्टूबर 2025। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर जोबी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान ग्राम खम्हार के इंदिरा आवास मोहल्ले में जुआ-सट्टा पर बड़ी कार्रवाई की। चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ठंडा राम के बोर घर के पास स्ट्रीट लाइट की रोशनी में कुछ लोग 52 पत्ती ताश में रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जोबी पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की, जहां से कुल 14 जुआरी गिरफ्तार किए गए।

    पकड़े गए जुआरियों में प्रेम लाल डनसेना (39 वर्ष, निवासी बर्रा), सनक दास महंत (42 वर्ष, आमापाली थाना जूटमिल रायगढ़), बलीराम राठिया (50 वर्ष, जोबी), संतराम निषाद (35 वर्ष, जोबी), गोलू कुमार गवेल (26 वर्ष, जोबी), राकेश कुमार गवेल (36 वर्ष, गिनगांव), विष्णु बारा गहंत (30 वर्ष, काफरमार), शशिभूषण गवेल (52 वर्ष, जोगी), जानीक दास महंत (42 वर्ष, काफरमार), कलाराम गवेल (54 वर्ष, जोबी), सिया दास महंत (27 वर्ष, केवाली), कुशल दास महंत (32 वर्ष, काफरमार), भारत लाल गवेल (45 वर्ष, मीनगांव) और कृष्णा दास महंत (43 वर्ष, खम्हार) शामिल हैं।

    आरोपियों के फड़ और कब्जे से कुल ₹20,050 नकद, 52 पत्ती ताश की गड्डी और एक प्लास्टिक की चटाई जब्त की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ चौकी जोबी, थाना खरसिया में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

  • Fraud Case : कांग्रेस विधायक पर फर्जी हस्ताक्षर से 42 लाख निकालने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

    Fraud Case : कांग्रेस विधायक पर फर्जी हस्ताक्षर से 42 लाख निकालने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

    सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर। जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ सहकारी केंद्रीय बैंक चांपा और बम्हनीडीह शाखा से जुड़े बड़े (Fraud Case) में आपराधिक प्रकरण दर्ज हुआ है। यह मामला उनके सेवा सहकारी समिति प्रबंधक रहते हुए सामने आया है। फरसवानी निवासी राजकुमार शर्मा की शिकायत के बाद पुलिस ने विधायक समेत समिति के विक्रेता गौतम राठौर को भी आरोपी बनाया है।

    कैसे हुआ खुलासा

    चांपा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2015 से 2020 के बीच साहू सेवा सहकारी समिति बम्हनीडीह के प्रबंधक (Fraud Case) थे। आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता राजकुमार शर्मा को 50 एकड़ जमीन पर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) लोन लेने के लिए तैयार किया। इसके बाद एचडीएफसी बैंक चांपा में खाता खुलवाकर उनसे ब्लैंक चेक लिए। इन्हीं चेक का उपयोग कर करीब 24 लाख रुपये अपने और पत्नी के खाते में स्थानांतरित कर दिए गए।

    धोखाधड़ी का तरीका

    पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों (Fraud Case) ने केवल चेक का ही इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि राजकुमार शर्मा, उनकी मां जयंतीन शर्मा और पत्नी नीता शर्मा के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा निशान लगाकर लगभग 42 लाख 78 हजार रुपये की निकासी भी कर ली। यह गड़बड़ी लंबे समय तक चलती रही और शिकायत मिलने के बाद ही इस (Fraud Case) का पर्दाफाश हुआ।

    शिकायतकर्ता की आपबीती

    राजकुमार शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें बैंक रिकॉर्ड चेक करने पर पूरी सच्चाई का पता चला। उन्होंने स्पष्ट आरोप लगाया कि उनके साथ विश्वासघात कर बड़ी रकम की हेराफेरी की गई। इसी आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

    राजनीतिक हलचल

    कांग्रेस विधायक के नाम जुड़ने से मामला राजनीतिक रूप से गंभीर हो गया है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साध सकता है। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष होगी और किसी भी स्तर का दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    आगे की जांच

    पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन की विस्तृत जानकारी जुटा रही है। दस्तावेजों और हस्ताक्षरों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। यह भी देखा जा रहा है कि क्या इस (Fraud Case) में अन्य लोग भी शामिल रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही नए तथ्य सामने आएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सहकारी समितियों और बैंकों में पारदर्शिता और निगरानी तंत्र की कमी को उजागर करता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि कड़े उपाय न किए गए तो भविष्य में इस तरह की धोखाधड़ी और भी सामने आ सकती है। (Fraud Case)

  • Arrested for selling narcotic injections   नशीली इंजेक्शन की बिक्री करने वाला युवक गिरफ्तार, 8 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद

    Arrested for selling narcotic injections नशीली इंजेक्शन की बिक्री करने वाला युवक गिरफ्तार, 8 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद

    Rajdhani times Cg raigarh news :-रायगढ़, 19 सितंबर। एसपी  दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में चक्रधरनगर पुलिस ने पंजरी प्लांट मरीन ड्राइव क्षेत्र में नदी किनारे लुक-छिपकर नशीली इंजेक्शन (narcotic injections) की बिक्री करने वाले इंदिरा नगर निवासी धीरज बरेठ को गिरफ्तार किया है। पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसकी तलाशी में उसके जेब से आठ नग पेंटाजोसिन इंजेक्शन (₹232) बरामद हुए।

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उड़ीसा के बृजराजनगर निवासी किशन अग्रवाल और रायगढ़ इंदिरा नगर के चंद्रकांत निषाद उर्फ बाबू से 100-100 रुपये में इंजेक्शन खरीदकर नशा करने वालों को 150 से 200 रुपये में बेचता था। पुलिस ने आरोपी के पास से पहले ही बिके दो इंजेक्शन की रकम 300 रुपये भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी धीरज बरेठ पिता कन्हैया बरेठ, उम्र 19 वर्ष, निवासी भोला गली इंदिरा नगर थाना सिटी कोतवाली, के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 29 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, आरक्षक अभय नारायण यादव, चन्द्रकुमार बंजारे और मिनकेतन पटेल शामिल थे ।

  • Shakti districk Chandrapur News :-सक्ती जिले की तेजतर्रार एसपी  अंकिता शर्मा ने किया चंद्रपुर के आरक्षक को निलंबित

    Shakti districk Chandrapur News :-सक्ती जिले की तेजतर्रार एसपी  अंकिता शर्मा ने किया चंद्रपुर के आरक्षक को निलंबित

    Raigarh chandrapur News :-पैसे लेकर आबकारी कार्यवाही दबाने का आरोप, शिकायत पर हुई कार्रवाई

    चंद्रपुर :— सक्ती जिले  (shakti district)की पुलिस अधीक्षक (एसपी)  अंकिता शर्मा   ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चंद्रपुर थाने  (chandrapur thana)में पदस्थ आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 349 नरेश चंद्रा पर गंभीर आरोप लगे थे कि वह आबकारी मामलों में पैसों का लेन-देन कर कार्रवाई से बचाता रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि आरक्षक ने आबकारी कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से पैसे लेकर संबंधित वाहनों को छोड़ दिया।
    एसपी को जब यह मामला संज्ञान में आया तो तत्काल जांच कराई गई। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर आरक्षक नरेश चंद्रा का यह कृत्य विभागीय गरिमा और अनुशासन के प्रतिकूल पाया गया। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने आज दिनांक 2 सितंबर 2025 को आरक्षक को निलंबित करने का आदेश जारी किया।


    पुलिस विभाग का मानना है कि इस तरह का आचरण न केवल पुलिस की छवि को धूमिल करता है, बल्कि विभागीय अनुशासन और जनता के भरोसे के भी खिलाफ है। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Crime News Kapu :-तलवार की नोक पर ,शादीशुदा महिला से बलात्कार,मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

    Crime News Kapu :-तलवार की नोक पर ,शादीशुदा महिला से बलात्कार,मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

    Raigarh News:- रायगढ़। ग्राम पंचायत जंगलमोहा (Gram panchayat jangal moha)में एक आदिवासी शादीशुदा महिला के साथ तलवार की नोक पर डरा धमका कर दो आरोपियों ने उनके साथ बारी से रेप किया कई जगहों पर ले,जाकर बंधक बनाकर बलात्कार किया गया ओ भी हफ्ते भर अलग स्थानों पर लेजाकर दुष्कर्म करते रहे यहां तक उनके पति को भी जान से मार देने की धमकी दिया, जाता रहा भयभीत महिला इस घटना की अपबीती अपने पति की बताई तक ग्राम प्रधान में बैठक किया गया तब गंभीर मामला होने पर पुलिस को सूचना दी गई, अक्सर बड़े शहरों में वैसी घटना देखी सुनी जाती है किंतु अब गांवों में भी फिल्मी स्टाइल में घटना की दो लोगों ने अंजाम दिया है, मामला कापू थाना  (Kapu Thana )जगाल मोहा  की 21, 7 2025 की बताई जा रही है, थाना प्रभारी एगेश्वर यादव द्वारा तत्काल मामला आई बी एन के तहत धारा 70,(१)351(२)140(३)127((२),3(5),25 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है पीड़िता के अन्यायाय को गंभीरता पूर्वक लेकर आरोपियों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर घटना कारित जगहों की साछ जुटाई जा रही है, इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, समाचार लिखे जाने तक विवेचना बाकी है, विस्तार से प्रेस वार्ता कर जानकारी दिए जाने की बात कही जा रही हैं।

  • Bike Loot Case Lailunga : फिल्मी स्टाइल में युवक से बाइक की लूट, हुलिया मिला तो मिल गया दूसरे लूट का आरोपी, लैलूंगा पुलिस ने भेजा जेल

    Bike Loot Case Lailunga : फिल्मी स्टाइल में युवक से बाइक की लूट, हुलिया मिला तो मिल गया दूसरे लूट का आरोपी, लैलूंगा पुलिस ने भेजा जेल

    Bike Loot Case Lailunga : लैलूंगा थाना पुलिस ने लूटपाट के दो मामलों का खुलासा करते हुए इलाके के दो शातिर बदमाशों को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं, जिनकी कुल कीमत एक लाख रुपये है।

    मामला 27 अगस्त की रात का है जब बसंत भोय अपने साथी नेहरू भोय के साथ बाइक पर ग्राम राजपुर जा रहा था। डगला पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही वह निकला, दो बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए चाबी छीनी और बाइक प्लेटिना (क्रमांक CG-13 BD 7696) लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना लैलूंगा में धारा 309(3) BNS दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे ने पीड़ित से हुलिया पूछताछ की, जिसमें इंदिरानगर निवासी विक्की सारथी पर शक गहराया। पुलिस ने संदेही को पकड़कर पूछताछ की तो उसने साथी हनीस राठौर के साथ वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। दोनों की निशानदेही पर लूटी गई बाइक बरामद की गई।पूछताछ में विक्की सारथी ने एक और लूट का खुलासा किया। उसने बताया कि 26 जून को अपने तीन साथियों के साथ इंदिरानगर में सावन पैंकरा से मोटरसाइकिल HF-Delux (क्रमांक CG-13 Z-2614) और तीन मोबाइल फोन लूटे थे।

    बाइक उसने खुद रखी जबकि मोबाइल उसके साथियों में बांटे गए। इस मामले में  धारा 309(6), 127(2) BNS दर्ज है और तीन अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है साथ ही लूट की घटनाओं पर अंकुश लगेगा । आरोपी विवेकी उर्फ विक्की सारथी पिता राजेन्द्र सारथी, उम्र 29 वर्ष, निवासी फोकटपास इंदिरानगर वार्ड लैलूंगा, हनीस राठौर पिता विजय राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी इंदिरानगर वार्ड लैलूंगा, मूल निवासी शिवपुरी (म.प्र.) को पकड़कर जेल भेजा है।