Tag: Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Raigarh District CG

  • Scrap Load Truck प्लांट में खपाने जा रहा दो ट्रक और दो माजदा से 49 टन कबाड़ जप्त, पूंजीपथरा पुलिस ने करीब 14 लाख का माल किया जब्त

    Raigarh news दो ट्रक और दो माजदा से 49 टन कबाड़ जप्त, करीब 14 लाख का माल जब्त करने में पूंजीपथरा पुलिस को मिली सफलता।

    रायगढ़। पूंजीपथरा थाना पुलिस (Punjipathra thana ) ने अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कल सुबह दो 12 चक्का ट्रक और दो माजदा वाहन से भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप जप्त किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में सालासर चौक गेरवानी और सामारूमा मंदिर के पास सड़क पर घेराबंदी कर यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए वाहनों में करीब 49.44 टन लोहे का स्क्रैप भरा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत 13 लाख 76 हजार रुपए आंकी गई है।

    Scrap Load Truck वाहन जांच के दौरान चालकों के पास परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पूंजीपथरा पुलिस ने चारों वाहन चालकों पर दर्ज कर भादंवि की धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की। जप्त वाहनों में (1) 6 चक्का माजदा सीजी 13 एजे 0821 के चालक अनुज कुमार, निवासी गया बिहार, 7 टन स्क्रैप (कीमत 2,10,000 रुपए) (2) 6 चक्का माजदा सीजी 07 सीएल 8198 से चालक मनोज कुमार कुर्रे, निवासी सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 टन स्क्रैप (कीमत 2,70,000 रुपए) (3) 12 चक्का ट्रक ओडिशा क्रमांक ओडी 16 के 7306 के चालक मोहम्मद बादशाह, निवासी झारसुगुड़ा, 20 टन स्क्रैप (कीमत 5,60,000 रुपए)(4) 12 चक्का ट्रक सीजी 15 एसी 1490 के चालक दिपु कुमार, निवासी औरंगाबाद बिहार से 13.44 टन स्क्रैप (कीमत 3,36,000 रुपए) जब्त किया गया।पूरे अभियान में थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के साथ निरीक्षक विजय कुमार एक्का, प्रधान आरक्षक नंद साय कंवर, विनीत तिर्की, जगीत राठिया आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, आदिकंद प्रधान सक्रिय रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कबाड़ परिवहन करने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

    गिरफ्तार आरोपी
    1. अनुज कुमार पिता राजेन्द्र पासवान  21 वर्ष सा पथरा थाना डूमरिया, जिला गया बिहार
    2. मनोज कुमार कुर्रे पिता सहनी राम कुरे  38 वर्ष सा जोगेवरा थाना सरसिवा जिला सारंगढ बिलाईगढ
    3. मोहम्मद बादशाह पिता मो जहूत  40 वर्ष सा० बृजराजनगर थाना बृजराजनगर जिला झारसुगुड़ा उडिसा
    4. दिपु कुमार पिता दुधेश्वर मेहत्ता  25 वर्ष सा० रिसियप थाना रिसियप जिला औरंगाबाद बिहार