Tag: balodabazar raid news

  • TI Line Attached : तीन दिन तक फाइलें चलती रहीं, इंसाफ के इंतज़ार में रही बच्ची, टीआई व एसआई लाइन अटैच

    TI Line Attached : तीन दिन तक फाइलें चलती रहीं, इंसाफ के इंतज़ार में रही बच्ची, टीआई व एसआई लाइन अटैच

    Balodabazar News : नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ के गंभीर मामले में लापरवाही बरतने पर भाटापारा थाना प्रभारी प्रवेश तिवारी (TI Line Attached) और एक उप निरीक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है।

    बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई करते हुए स्पष्ट संकेत दिया है कि महिला एवं बाल सुरक्षा जैसे संवेदनशील मामलों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    मामला 8 अप्रैल 2025 का है, जब पीड़ित पक्ष ने थाने में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से पुलिस ने मामले को नजरअंदाज कर दिया और एफआईआर (TI Line Attached) दर्ज करने में तीन दिन की देरी की। अंततः 11 अप्रैल को पोक्सो एक्ट की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया गया।

    वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि थाना प्रभारी और उप निरीक्षक ने न सिर्फ संवेदनशीलता की कमी दिखाई, बल्कि पीड़ित परिवार से उचित व्यवहार भी नहीं किया। शिकायत दर्ज करने में देरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और आमजन के भरोसे को चोट पहुंचाई है।

    एसपी (TI Line Attached) ने स्पष्ट कहा, “ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई अनिवार्य है। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही करेगा तो कठोर कदम उठाए जाएंगे। पुलिस की छवि और आमजन का विश्वास हमारी प्राथमिकता है।”

  • Jal Vahini : गांवों में अब जल सुरक्षा की कमान ‘जल वाहिनी’ के हाथ

    Jal Vahini : गांवों में अब जल सुरक्षा की कमान ‘जल वाहिनी’ के हाथ

    Balodabazar News : जल के सही उपयोग और वर्षा जल संचय (Jal Vahini) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 18 अप्रैल से 15 मई तक जल संचय महाभियान आयोजित किया जा रहा है। इस महाभियान की शुरुआत कलेक्टर दीपक सोनी ने ग्राम पंचायत अर्जुनी से की। इस अभियान के तहत जिले की सभी 519 ग्राम पंचायतों में 20 अप्रैल तक जल संचय वाहिनी का गठन किया जाएगा, जिसमें स्व सहायता समूहों का चयन किया जाएगा।

    21 अप्रैल को जल संचय (Jal Vahini) वाहिनी का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण होगा। 22 से 25 अप्रैल तक सभी नलकूपों के पास सोखता गड्ढा बनाया जाएगा। 25 अप्रैल को सभी पंचायतों में ग्राम जल स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। 26 से 29 अप्रैल तक प्रातःकाल श्रमदान कर तालाबों की सफाई और जल संचयन संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा।

    30 अप्रैल को स्कूल, आंगनबाड़ी और सभी सरकारी कार्यालयों में जल संचयन के लिए सामूहिक शपथ ली जाएगी। एक मई को श्रमिक दिवस के अवसर पर मनरेगा श्रमिक जल संचयन की शपथ लेंगे और पंचायत स्तर पर तालाब सफाई में श्रमदान करने वाले नागरिकों का सम्मान किया जाएगा।

    पांच मई को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा हैंडपंप और पेयजल (Jal Vahini) स्रोत का जल शुद्धता परीक्षण किया जाएगा। छह से नौ मई तक जल चौपाल आयोजित कर जल शुद्धता और उपलब्धता पर चर्चा की जाएगी। 10 से 15 मई तक आगामी वर्षा ऋतु के लिए वर्षा के पानी का संचय करने हेतु आवश्यक निर्माण पर चर्चा की जाएगी, और ग्रामीणों द्वारा जल संचय के लिए निर्मित संरचनाओं का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।