छत्तीसगढ़

Sonakhan Forest Raid : सोनाखान में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन-बीजा लकड़ी जब्त, केस दर्ज

Baloda Bazar News : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के वन विभाग (Sonakhan Forest Raid) ने सोनाखान परिक्षेत्र में अवैध रूप से रखी गई कीमती ईमारती लकड़ी की बड़ी खेप जब्त की है। वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देश पर गुरुवार को ग्राम चिखली में की गई सर्च कार्रवाई के दौरान एक बाड़ी से सागौन एवं बीजा प्रजाति के कुल 67 नग चिरान जब्त किए गए, जिनकी बाजार कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

सूचना के आधार पर परिक्षेत्र सहायक सोनाखान (Sonakhan Forest Raid) व नवागांव की टीम ने ग्राम चिखली निवासी तिलक राम पिता दुवारू कर्ष के घर व बाड़ी में छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां अवैध रूप से रखी गई ईमारती लकड़ी पाई गई, जिसे भारतीय वन अधिनियम 1927 के अंतर्गत जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध विधिसंगत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

इस कार्रवाई में एससीएफओ योगेश कुमार साहू, बीएफओ खगेश्वर ध्रुव, मुकुल बघेल, बुद्धेश्वर दिवाकर, सुरक्षा श्रमिक और स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। वन विभाग (Sonakhan Forest Raid) ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी कटाई और वन्य जीव अपराधों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

वनमंडलाधिकारी धम्मशील ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें अवैध कटाई या वन्य अपराध की कोई जानकारी मिले तो तत्काल वन विभाग को सूचित करें। विभाग वन संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button