बड़ी खबर

Mayali Bagicha Tourism Project : मुख्यमंत्री मयाली-बगीचा पर्यटन विकास परियोजना का आज करेंगे भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दो दिवसीय प्रवास पर जशपुर जिले (Mayali Bagicha Tourism Project) के लिए रवाना हुए। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री 5 फरवरी को जशपुर जिले के मयाली क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित मयाली-बगीचा पर्यटन विकास परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। यह परियोजना जशपुर जिले के पर्यटन विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है, जो क्षेत्र की धार्मिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी। मयाली-बगीचा पर्यटन विकास परियोजना के क्रियान्वयन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

उल्लेखनीय है कि मयाली-बगीचा विकास परियोजना (Mayali Bagicha Tourism Project) को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत सीबीडीडी (Central Business District Development) उप-योजना में शामिल किया गया है। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा लगभग 10 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि परियोजना के विभिन्न घटकों के विकास में व्यय की जाएगी, जिससे क्षेत्र में आधुनिक पर्यटन अवसंरचना का निर्माण संभव हो सकेगा। यह परियोजना (Mayali Bagicha Tourism Project) मयाली डेम के समीप, मधेश्वर पहाड़ की गोद में विकसित की जाएगी।

मधेश्वर पहाड़ क्षेत्र धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम माना जाता है। यहां स्थित गुफा मंदिर और कैलाश गुफा (बगीचा) वर्षों से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करते रहे हैं। अब मयाली-बगीचा पर्यटन विकास परियोजना (Mayali Bagicha Tourism Project) के तहत इन धार्मिक स्थलों के आसपास आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके। परियोजना के माध्यम से इस क्षेत्र को एक संगठित धार्मिक और प्रकृति पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं और जशपुर जिला अपनी नैसर्गिक सुंदरता के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। यहां की नदियां, झरने, पहाड़, घाटियां, घने वन क्षेत्र और समृद्ध आदिवासी व ग्रामीण संस्कृति लंबे समय से पर्यटकों को आकर्षित करती रही है। राज्य सरकार इन्हीं संभावनाओं को साकार करने के उद्देश्य से जशपुर जिले में पर्यटन विकास के लिए विशेष प्रयास कर रही है। मयाली-बगीचा परियोजना (Mayali Bagicha Tourism Project) इस दिशा में एक प्रमुख कड़ी के रूप में देखी जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

परियोजना के अंतर्गत मयाली क्षेत्र में पर्यटक रिसॉर्ट, व्याख्या केंद्र (इंटरप्रिटेशन सेंटर) और स्किल डेवलपमेंट सेंटर का विकास प्रस्तावित है। स्किल डेवलपमेंट सेंटर के माध्यम से स्थानीय युवाओं को पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी, गाइड सेवा, हस्तशिल्प और अन्य रोजगारोन्मुखी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और उन्हें बाहर पलायन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होम-स्टे विकास को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। मयाली-बगीचा पर्यटन विकास परियोजना (Mayali Bagicha Tourism Project) के तहत स्थानीय नागरिकों को होम-स्टे संचालन के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे पर्यटक स्थानीय संस्कृति, खान-पान और जीवनशैली से सीधे जुड़ सकें। इसके साथ ही स्थानीय परिवारों को अतिरिक्त आय के स्थायी स्रोत उपलब्ध होंगे, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएंगे।

परियोजना के क्रियान्वयन से जशपुर जिले में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। इससे न केवल होटल, परिवहन, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की मांग बढ़ेगी, बल्कि छोटे व्यवसायों और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। राज्य सरकार का मानना है कि पर्यटन आधारित विकास मॉडल जशपुर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों के लिए सामाजिक और आर्थिक रूप से अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

मुख्यमंत्री द्वारा मयाली में किए जाने वाले भूमिपूजन के साथ ही परियोजना के कार्यों को गति मिलेगी। यह पर्यटन परियोजना (Mayali Bagicha Tourism Project) छत्तीसगढ़ सरकार की उस सोच को दर्शाती है, जिसमें विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय सहभागिता को समान महत्व दिया गया है। परियोजना से क्षेत्र की धार्मिक और प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

 

पर्यटन को बढ़ावा देगी Mayali Bagicha Tourism Project

राज्य सरकार का विश्वास है कि मयाली-बगीचा पर्यटन विकास परियोजना (Mayali Bagicha Tourism Project) जशपुर जिले को राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। यह पहल न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के कौशल विकास, रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जशपुर जिले में पर्यटन विकास की यह पहल आने वाले वर्षों में राज्य के लिए एक मॉडल परियोजना के रूप में उभर सकती है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button