सारंगढ़ बिलाईगढ़क्राइम

Sarangarh Police : 19 बदमाशों की परेड, दोबारा अपराध किया तो सख्त कार्रवाई

सारंगढ़ पुलिस की निगरानी कार्रवाई (Sarangarh Police) के तहत निगरानी, गुंडा और आदतन बदमाशों सहित पूर्व अपराधियों की थाना सारंगढ़ में परेड कराई गई। इस दौरान 19 अपराधी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने सभी को अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन जीने की समझाइश दी और दोबारा अपराध में शामिल होने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें : September Holiday 2026 : सितंबर में जमकर मिलेंगी छुट्टियां, 4 और 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर; देखें पूरी लिस्ट

अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की निगरानी

जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और पूर्व अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में 31 अगस्त को थाना सारंगढ़ में निगरानी बैठक और परेड आयोजित की गई।

इसमें सारंगढ़ अनुविभाग के थाना कोतवाली, कोसीर, केडार और चौकी कनकबीरा क्षेत्र के निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश, आदतन बदमाश, अवैध शराब विक्रेताओं और मारपीट सहित विभिन्न अपराधों में पूर्व में संलिप्त रहे लोग शामिल हुए। पुलिस की निगरानी कार्रवाई (Sarangarh Police) का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखना और पूर्व अपराधियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखना है।

यह भी पढ़ें : Satavar Ki Kheti : कम लागत में 2 लाख तक कमाई, छत्तीसगढ़ के 65 किसान कर रहे 140 एकड़ में खेती

अपराध छोड़ परिवार पर ध्यान देने की समझाइश

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ गोविंद दीवान, थाना प्रभारी कोतवाली प्रमोद यादव और चौकी प्रभारी कनकबीरा टीकाराम खटकर ने उपस्थित लोगों को अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध का रास्ता व्यक्ति को सिर्फ कानून के कटघरे तक नहीं पहुंचाता, बल्कि धीरे-धीरे उसे परिवार, रिश्तेदारों और समाज से भी दूर कर देता है। अपराध के कारण व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है और परिवार को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें : Balodabazar Panchayat Sachiv Suspended : सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद पंचायत सचिव निलंबित

सजा काट चुके लोगों को भी दी समझाइश

पूर्व में अपराधों के लिए सजा काटकर वापस आए लोगों को विशेष रूप से समझाया गया कि वे अपराध का रास्ता पूरी तरह छोड़कर समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक जीवन बिताएं। उन्हें परिवार के बेहतर भविष्य के लिए मेहनत और ईमानदारी से जीविकोपार्जन करने की सलाह दी गई।

पुलिस ने गलत संगति से दूर रहने और अच्छे लोगों की संगति अपनाने की बात कही। पुलिस की निगरानी कार्रवाई (Sarangarh Police) के साथ पूर्व अपराधियों को सुधार का अवसर देने और समाज से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : Sariya Police Action : मंगल भवन में जुआ खेलते 11 जुआरी पकड़ाए

 

दोबारा अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा अपराध में संलिप्त पाया गया या आपराधिक गतिविधियों में शामिल हुआ तो उसके खिलाफ कानून के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को दंड भुगतने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई।

जिला पुलिस की ओर से लगातार की जा रही निगरानी कार्रवाई (Sarangarh Police) का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करने के साथ उन्हें अपराध छोड़कर समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।

यह भी पढ़ें :College Admission : छत्तीसगढ़ के कालेजों में 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश, खाली सीटों पर मिलेगा दाखिले का मौका 

सारंगढ़ पुलिस की निगरानी कार्रवाई (Sarangarh Police) के तहत आयोजित इस परेड में 19 अपराधियों की मौजूदगी रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पूर्व अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button