सारंगढ़ बिलाईगढ़

Sarangarh Collector Inspection : 18 करोड़ के कलेक्ट्रेट भवन में सीपेज! कलेक्टर ने लगाई फटकार, हर हफ्ते मांगी रिपोर्ट

निर्माणाधीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन (Sarangarh Collector Inspection) के कुछ कमरों में सीपेज की समस्या सामने आने पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने इसे गंभीरता से लेते हुए जल्द तकनीकी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने शुक्रवार को संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन और नवीन तहसील-एसडीएम कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता से समझौता किए बिना काम में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की वेबसाइट पर पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बताया गया है।

यह भी पढ़ें : Contractor Blacklist Bastar : सड़क-पुल का काम लटकाने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

18 करोड़ के कलेक्ट्रेट भवन में सीपेज की समस्या

कलेक्टर (Sarangarh Collector Inspection) ने करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के विभिन्न कक्षों, कार्यालयीन व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ कमरों में सीपेज दिखाई दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को तकनीकी समाधान के जरिए समस्या का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन नवगठित जिले की प्रशासनिक व्यवस्था का प्रमुख केंद्र होगा। इसलिए भवन के निर्माण में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का पूरी तरह पालन किया जाना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें : Chahatt Khanna Maldives Vacation : मालदीव में चाहत खन्ना का ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरें देख फैंस की नजरें ठहर गईं

 

हर सप्ताह देनी होगी निर्माण की प्रगति रिपोर्ट

कलेक्टर (Sarangarh Collector Inspection)  ने कार्यपालन अभियंता को निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण करने के साथ हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता जांच पर विशेष ध्यान देने और शेष काम में तेजी लाने को कहा। उन्होंने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए तय समय-सीमा में भवन पूरा करने के निर्देश दिए।

तीन करोड़ के तहसील-एसडीएम भवन का भी निरीक्षण

इसके बाद कलेक्टर (Sarangarh Collector Inspection)  ने सारंगढ़ में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नवीन तहसील एवं एसडीएम कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के प्रत्येक कक्ष में जाकर निर्माण और प्रस्तावित कार्यालयीन व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

न्यायालयीन कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रस्तावित कोर्ट रूम का आकार और सुविधाओं की जानकारी ली। पर्याप्त जगह की जरूरत को देखते हुए कलेक्टर ने कोर्ट रूम को अधिक विस्तृत और न्यायालयीन कार्यों के अनुरूप सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़ें : Dongripali Cyber Awareness : साइबर ठगी से बचने स्कूली बच्चों को डोंगरीपाली पुलिस ने किया जागरूक

 

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाएं भवन

कलेक्टर (Sarangarh Collector Inspection)  ने कहा कि नए कार्यालय भवनों का निर्माण केवल वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखकर नहीं होना चाहिए। भविष्य की प्रशासनिक जरूरतों और आम नागरिकों की सुविधाओं को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, कार्यपालन अभियंता और संबंधित ठेकेदारों को नियमित निरीक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

Sarangarh Collector Inspection खाड़ाबांध तालाब में चलेगा स्वच्छता अभियान

कलेक्टर (Sarangarh Collector Inspection)  ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के तहत सारंगढ़ के खाड़ाबांध तालाब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की स्थिति देखी और व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से तालाब परिसर में सफाई सुनिश्चित करने के साथ जनसहभागिता से स्वच्छता गतिविधियां आयोजित करने को कहा। प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जाना है।

 

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Mausam : छत्तीसगढ़ समेत 13 राज्यों में झमाझम बारिश, ओडिशा में रेड अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button