खेल

Kuldeep Yadav Wedding Date : टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप इस दिन वांशिका संग लेंगे सात फेरे

Kuldeep Yadav News : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम इंडिया के अहम सदस्य रहे स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav Wedding Date) अब अपनी निजी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के इस चाइनामैन गेंदबाज की शादी की तारीख सामने आ गई है। जानकारी के मुताबिक कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वांशिका चड्ढा के साथ जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप अब जल्द ही जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं और इसे लेकर फैंस में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

दरअसल, पिछले साल कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वांशिका चड्ढा के साथ सगाई की थी। अब दोनों परिवारों की सहमति से शादी (Kuldeep Yadav Wedding Date) की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में आयोजित की जाएगी। इस शादी को लेकर परिवार और करीबी लोगों के बीच खासा उत्साह है। इसी बीच कुलदीप यादव की शादी की तारीख को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है, जिसे लेकर चर्चा तेज हो गई है ।

Kuldeep Yadav Wedding Date इस दिन होगी शादी

मिली जानकारी के अनुसार टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी 14 मार्च को मसूरी में होगी। शादी से जुड़े सभी कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और परिवार के लोग भी आयोजन को खास बनाने में जुटे हुए हैं। कुलदीप यादव के बचपन के कोच कपिल पांडे ने भी इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को मसूरी के एक रिजॉर्ट में शादी का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Oplus_131072

शादी से पहले पारंपरिक रस्मों का भी आयोजन होगा। 12 मार्च को हल्दी की रस्म आयोजित की जाएगी, जबकि अगले दिन यानी 13 मार्च को अन्य वैवाहिक कार्यक्रम पूरे किए जाएंगे। इसके बाद 14 मार्च को कुलदीप और वांशिका सात फेरे (Kuldeep Yadav Wedding Date) लेकर विवाह बंधन में बंधेंगे। क्रिकेट फैंस के बीच भी कुलदीप की शादी की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

गौरतलब है कि कुलदीप यादव और वांशिका चड्ढा की सगाई पिछले साल 4 जून को हुई थी। उस समय दोनों परिवारों ने सादगी के साथ यह समारोह आयोजित किया था। हालांकि कुलदीप के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल के कारण शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। अब जब उन्हें थोड़ा समय मिला है तो दोनों परिवारों ने मिलकर शादी (Kuldeep Yadav Wedding Date) की तारीख तय की है ।

ये भी पढ़े : Mother Suicide Case : मां का शव फंदे पर मिला, पास के कुएं में चार मासूम बच्चियों के शव बरामद

कुलदीप यादव और वांशिका चड्ढा दोनों ही मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से ताल्लुक रखते हैं। बचपन से एक-दूसरे को जानने वाले इस जोड़े की दोस्ती अब शादी (Kuldeep Yadav Wedding Date)  के रिश्ते में बदलने जा रही है। परिवार और करीबी रिश्तेदार इस खास मौके की तैयारियों में जुटे हुए हैं और शादी समारोह को यादगार बनाने की कोशिश की जा रही है।

टी20 वर्ल्ड कप में रहा हिस्सा

कुलदीप यादव हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का हिस्सा थे। हालांकि उन्हें इस टूर्नामेंट में ज्यादा मौके नहीं मिले। कुलदीप को केवल एक मैच खेलने का मौका मिला था, जो पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया था। उस मुकाबले में कुलदीप ने तीन ओवर गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर एक विकेट हासिल किया था।

अब कुलदीप यादव जल्द ही आईपीएल 2026 में मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 13.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। आईपीएल में कुलदीप का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। अब तक खेले गए 98 मैचों में वह 102 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ अब कुलदीप की निजी जिंदगी (Kuldeep Yadav Wedding Date) की नई शुरुआत भी चर्चा में है और फैंस उनकी शादी को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं ।

 

https://www.instagram.com/kuldeep_18/p/DS7z9psjxLV/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button