Tag: दिल्ली कैपिटल्स

  • Delhi Capitals News : दादा और युवी बदलेंगे DC की किस्मत! IPL 2027 से पहले होगा बड़ा बदलाव

    Delhi Capitals News : दादा और युवी बदलेंगे DC की किस्मत! IPL 2027 से पहले होगा बड़ा बदलाव

    आईपीएल के 19 सीजन बीत चुके हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals News) अब तक एक बार भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकी है। टीम पिछले दो सीजन में प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई और IPL 2026 में छठे स्थान पर रही। ऐसे में अब फ्रेंचाइजी अगले सीजन से पहले टीम की पूरी प्लानिंग और सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव की तैयारी में है। इसी बीच सौरव गांगुली और युवराज सिंह की मौजूदगी ने दिल्ली कैपिटल्स में नए कोचिंग सेटअप की चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

     

    यह भी पढ़ें : भारतीय संस्कृति और परंपरा से सजा ‘उत्थान’ का भव्य मंच जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती में वार्षिक उत्सव का शानदार आयोजन

    आक्शन में कम पैसे में बड़े खिलाड़ी

    दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals News) ने पिछले कुछ सीजन में ऑक्शन के दौरान कई बड़े खिलाड़ियों को कम कीमत में अपने साथ जोड़कर शानदार रणनीति दिखाई है। केएल राहुल, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा और समीर रिजवी जैसे खिलाड़ियों को टीम ने अपेक्षाकृत कम कीमत में खरीदा।

    मेगा ऑक्शन में दिल्ली का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदना माना गया। इसके बावजूद टीम इन खिलाड़ियों की मौजूदगी का फायदा मैदान पर उम्मीद के मुताबिक नहीं उठा सकी।

     

    यह भी पढ़ें : Adani Foundation Coaching Center :- तमनार के बच्चों को मिली नई उड़ान, अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर से 39 का चयन

    19 सीजन में सिर्फ एक बार फाइनल

    दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals News) को अब भी आईपीएल की पहली ट्रॉफी का इंतजार है। टीम अब तक केवल एक बार फाइनल में पहुंच सकी है। 2020 में दिल्ली ने पहली बार फाइनल खेला था, लेकिन खिताब जीतने में सफल नहीं रही। इसके बाद भी टीम लगातार खिताब के लिए संघर्ष करती रही है। पिछले दो सीजन में प्लेआफ से बाहर होने के बाद अब फ्रेंचाइजी अपनी रणनीति में बदलाव करने के मूड में नजर आ रही है।

     

    यह भी पढ़ें : OP Jindal Jayanti  : सेवा, संस्कार और संकल्प के साथ मनी ओपी जिंदल की 96वीं जयंती, शहर से गांव तक हुए सेवा के आयोजन

    दादा और युवी की मैदान पर एंट्री

    बेंगलुरु की जस्ट क्रिकेट अकादमी में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals News) के टैलेंट ट्रायल चल रहे हैं। इसी दौरान सौरव गांगुली और युवराज सिंह को एक साथ युवा खिलाड़ियों को परखते देखा गया। दोनों दिग्गजों के साथ अमित मिश्रा भी मौजूद थे। युवराज सिंह युवा बल्लेबाजों को बारीकी से देखते हुए उन्हें जरूरी टिप्स देते नजर आए, जबकि सौरव गांगुली पूरे ट्रायल सेशन पर नजर बनाए हुए थे। दोनों दिग्गजों की यह मौजूदगी दिल्ली के नए कोचिंग सेटअप को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच काफी अहम मानी जा रही है।

    यह भी पढ़ें : Bango Dam Flood Alert  :  कभी भी खुल सकते हैं बांगो डेम के गेट, हसदेव-महानदी किनारे 4 जिलों में बढ़ेगा जलस्तर

    युवराज को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    सौरव गांगुली और युवराज सिंह की मौजूदगी के बाद दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals News) में बड़े कोचिंग रीसेट की चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, JSW ग्रुप के हाथों में कमान आने के बाद टीम के सपोर्ट स्टाफ में बड़ा फेरबदल हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि सौरव गांगुली को हेड कोच या डायरेक्टर आफ क्रिकेट की जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं युवराज सिंह को बल्लेबाजी कोच बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो आईपीएल में यह युवराज सिंह की पहली आधिकारिक कोचिंग भूमिका होगी।

     

    यह भी पढ़ें : Baramkela Rangadih Road News  :  3 किमी का कच्चा रास्ता बदहाल, बारिश में फंसे रंगाडीह के ग्रामीण

    पंत की वापसी से बढ़ेगी उम्मीद Delhi Capitals News

    दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals News) में दोबारा शामिल हुए ऋषभ पंत की मौजूदगी भी टीम के लिए अहम होगी। युवराज सिंह और पंत के बीच पहले से ही अच्छा रिश्ता रहा है। मुश्किल दौर में पंत युवराज से सलाह लेते रहे हैं। ऐसे में अगर अगले सीजन दिल्ली के डगआउट में सौरव गांगुली, युवराज सिंह और ऋषभ पंत का कॉम्बिनेशन नजर आता है तो टीम के माहौल और रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

     

    यह भी पढ़ें : Bijapur Me Dikha Tiger : दो दिन से सड़क पर बाघिन की दस्तक, कैमरे में कैद हुई इंद्रावती की नई उम्मीद

     

    क्या पहली ट्रॉफी का इंतजार होगा खत्म

    दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals News) के सामने सबसे बड़ी चुनौती अब तक के सबसे लंबे ट्राफी सूखे को खत्म करने की है। ऑक्शन में मजबूत टीम तैयार करने के बावजूद मैदान पर अपेक्षित नतीजे नहीं मिलने के बाद फ्रेंचाइजी अब टीम मैनेजमेंट में बदलाव की दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है। अगर दादा और युवी को टीम में अहम जिम्मेदारी मिलती है और पंत की वापसी के साथ खिलाड़ियों का सही इस्तेमाल हुआ, तो IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals News) पहली बार चैंपियन बनने की मजबूत दावेदार बन सकती है।

     

  • DC vs KKR : फिन एलन के तूफान में उड़ी दिल्ली, KKR ने लगाई जीत का चौका

    DC vs KKR : फिन एलन के तूफान में उड़ी दिल्ली, KKR ने लगाई जीत का चौका

    DC vs KKR IPL 2026 : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार (8 मई) को (DC vs KKR) दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस अहम मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से मात दी। प्लेऑफ की दौड़ को देखते हुए दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था।

    आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC vs KKR) ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 142 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह लक्ष्य केवल 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो फिन एलन रहे, जिन्होंने 47 गेंदों पर नाबाद 100 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 छक्के और 5 चौके लगाए। वहीं कैमरून ग्रीन ने भी उनका अच्छा साथ निभाते हुए 27 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल रहे।

    कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) की यह लगातार चौथी जीत रही। हालांकि मौजूदा सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक औसत ही रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मैचों में केवल 4 जीत दर्ज की हैं और उसके खाते में 8 अंक हैं। दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मुकाबलों में 4 जीत हासिल की है और उसके 9 अंक हो गए हैं।

    केकेआर की हुई खराब शुरूआत

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR)  की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। कप्तान अजिंक्य रहाणे 13 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी भी केवल 1 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। उस समय टीम का स्कोर 31 रन पर 2 विकेट था। इसके बाद फिन एलन और कैमरून ग्रीन ने मोर्चा संभाला और दिल्ली के गेंदबाजों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को आसान जीत दिला दी।

    Image

    ऐसी रही दिल्ली की बल्लेबाजी DC vs KKR

    दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही थी। केएल राहुल और पथुम निसंका ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। राहुल 23 रन बनाकर कार्तिक त्यागी का शिकार बने। इसके बाद कैमरून ग्रीन ने नीतीश राणा को 8 रन पर आउट कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया। सलीम रिजवी भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 3 रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर आउट हो गए।

    सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 29 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। हालांकि अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद वह अनुकूल रॉय की गेंद पर आउट हो गए। अनुकूल ने इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स को भी 2 रन पर बोल्ड कर दिल्ली की मुश्किलें बढ़ा दीं। एक समय दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 74 रन था, लेकिन इसके बाद टीम ने तेजी से विकेट गंवाए और स्कोर 89 रन पर 5 विकेट हो गया।

    आशुतोष ने सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया

    इसके बाद आशुतोष शर्मा और कप्तान अक्षर पटेल ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी हुई, जिससे दिल्ली (DC vs KKR) सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। अक्षर पटेल ने 22 गेंदों पर 11 रन बनाए और वैभव अरोड़ा की गेंद पर आउट हुए। वहीं आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों में 39 रन की उपयोगी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए। आखिरी ओवर में कार्तिक त्यागी ने उन्हें आउट किया। उसी ओवर में मिचेल स्टार्क भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

     

     

     

    दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11 : पथुम निसंका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार.

    कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग -11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती.