खेल

Shashank Singh News : आईपीएल में पंजाब के लिए खेलने वाले शशांक ने छोड़ा छत्तीसगढ़, सीएससीएस पर लगाए गंभीर आरोप

आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले (Shashank Singh News) छत्तीसगढ़ के स्टार आलराउंडर शशांक सिंह ने घरेलू क्रिकेट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेकर आगामी 2026-27 सत्र से पुडुचेरी की ओर से खेलने का निर्णय लिया है। शशांक ने संघ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चोट के दौरान उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला और उन्हें सिर्फ आईपीएल खिलाड़ी समझा गया।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

यह भी पढ़ें : Bilaspur Raipur Six Lane : बिलासपुर-रायपुर मार्ग होगा सिक्स लेन, आर्थिक कारिडोर से जुड़ेगा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

घरेलू क्रिकेट छोड़ने का किया फैसला

शशांक सिंह (Shashank Singh News) ने बताया कि वह अब 2026-27 सीजन से पुडुचेरी की टीम का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले सत्र में कंधे और उंगली की गंभीर चोट के बावजूद छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने उनका साथ नहीं दिया। इसी कारण उन्होंने नया विकल्प चुनने का फैसला किया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Oplus_131072

यह भी पढ़ें : Brinjal Farming Success : धान छोड़ ग्राफ्टेड बैंगन की खेती अपनाई, अब बढ़ी आय और बेटे को ICAR में दिलाई पढ़ाई

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

Shashank Singh News ‘मुझे सिर्फ आईपीएल खिलाड़ी समझा गया’

शशांक ने कहा कि सीजन समाप्त होने के बाद उनका नाम छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की खिलाड़ियों की सूची में नहीं रखा गया। इतना ही नहीं, बेंगलुरु में आयोजित प्री-सीजन कैंप के लिए भी उन्हें नहीं चुना गया। जब उन्होंने इसकी वजह पूछी तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें : Drip Irrigation Tomato Farming  : टमाटर-गोभी की खेती में आधी हुई लागत, मुनाफा देख किसान भी हैरान

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ पर लगाए गंभीर आरोप

शशांक का आरोप है कि उन्हें कहा गया कि वह केवल आईपीएल खेलना चाहते हैं और छत्तीसगढ़ के लिए घरेलू क्रिकेट नहीं खेलना चाहते। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह गलत है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और बीसीसीआई ने उन्हें 2023-24 घरेलू सीमित ओवर सत्र का सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर चुना था।

यह भी पढ़ें : Sawan Somwar : हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, पहले सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब

अब नई टीम से खेलेंगे Shashank Singh News

 

34 वर्षीय शशांक सिंह अब पुडुचेरी की ओर से व्हाइट बाल क्रिकेट पर फोकस करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, वह इस सत्र में रेड बाल क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी गेंदबाजी को और बेहतर बनाने की तैयारी करेंगे, ताकि टी-20 क्रिकेट में पूर्ण ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकें।

यह भी पढ़ें : Navodaya Vidyalaya Admission 2027 : नवोदय विद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, अब 7 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

घरेलू क्रिकेट में रहा शानदार प्रदर्शन Shashank Singh News

शशांक सिंह (Shashank Singh News) का घरेलू रिकार्ड लगातार प्रभावशाली रहा है। विजय हजारे ट्राफी 2024-25 में उन्होंने सात मैचों में 450 रन बनाए और 11 विकेट लिए। वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में सात मुकाबलों में 188 रन बनाकर टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह भी पढ़ें : School Deer Video : स्कूल में पहुंचा 1 हिरण, बच्चों ने देखा तो रह गए हैरान

अब निगाहें सीएससीएस के जवाब पर

शशांक सिंह (Shashank Singh News) के आरोप सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ क्रिकेट जगत में इस मामले की चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के आधिकारिक जवाब पर रहेगी कि वह इन आरोपों पर क्या स्पष्टीकरण देता है।

यह भी पढ़ें : Bonda-Pihra Road News : तीन साल में उखड़ गई सीसी सड़क, गड्ढों और कीचड़ से ग्रामीण बेहाल

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button