रायगढ़शिक्षा

OP Jindal University : 688 को डिग्री, 84 मेधावियों को मेडल, राज्यपाल ने दिया बड़ा संदेश

रायगढ़ के ओपी जिंदल विश्वविद्यालय (OP Jindal University) का छठवां दीक्षांत समारोह शनिवार को गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में 688 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 84 मेधावी छात्रों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका रहे। इस अवसर पर जिंदल स्टील लिमिटेड के चेयरमैन एवं लोकसभा सांसद नवीन जिंदल, विश्वविद्यालय की चांसलर एवं जिंदल फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिंदल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

यह भी पढ़ें : Navodaya Vidyalaya Admission 2027 : नवोदय विद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, अब 7 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

राज्यपाल ने युवाओं को दिया समाज सेवा का संदेश

राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा (OP Jindal University)  का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि ज्ञान का उपयोग समाज और मानवता के हित में करना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जीवन में कम से कम एक ऐसा कार्य जरूर करें, जो समाज के लिए लंबे समय तक लाभकारी साबित हो। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने ज्ञान, नैतिक मूल्यों और दूरदर्शिता के बल पर देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Monsoon : प्रदेश में मानसून मेहरबान, कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश

OP Jindal University 84 मेधावी छात्रों को मिले पदक

दीक्षांत समारोह में स्कूल आफ इंजीनियरिंग, स्कूल आफ मैनेजमेंट और स्कूल आफ साइंस के कुल 688 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 27 स्वर्ण, 28 रजत और 29 कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें : Takhatpur CMO Accident : जन्मदिन पार्टी से लौट रहे सीएमओ की कार ने ली दो महिलाओं की जान

नवीन जिंदल ने तकनीकी कौशल पर दिया जोर

जिंदल स्टील लिमिटेड के चेयरमैन नवीन जिंदल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को नवाचार, समस्या समाधान क्षमता और बेहतर कार्यकुशलता वाले युवाओं की जरूरत है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और नई तकनीकों में कौशल विकास पर जोर देते हुए कहा कि उद्योग की जरूरतों के अनुसार युवाओं को तैयार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Monkey Attack Ambikapur : बंदर ने घर से उठाई 5 माह की मासूम, पानी की टंकी में फेंका

दीक्षांत नए सफर की शुरुआत : शालू जिंदल

विश्वविद्यालय (OP Jindal University) की चांसलर शालू जिंदल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह किसी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि नए सपनों और अवसरों की शुरुआत है। उन्होंने छात्रों से आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों के साथ समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।

यह भी पढ़ें : Teacher Posting Chhattisgarh : शिक्षकों की पोस्टिंग पर बड़ा अपडेट, डीपीआई का नया आदेश जारी

विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की दी गई जानकारी

कुलपति (OP Jindal University) डा. आरडी पाटीदार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय की शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और अधोसंरचना के क्षेत्र में उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प भी है। समारोह के अंत में कुलसचिव डा. अनुराग विजयवर्गीय ने अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और अभिभावकों की मौजूदगी से कार्यक्रम यादगार बन गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button