Tag: अहमदाबाद टेस्ट मैच

  • Jasprit Bumrah : अहमदाबाद टेस्ट में गूंजा बुमराह का जलवा, कपिल देव और जडेजा को पीछे छोड़ा

    Jasprit Bumrah : अहमदाबाद टेस्ट में गूंजा बुमराह का जलवा, कपिल देव और जडेजा को पीछे छोड़ा

    IND vs WI : अहमदाबाद में भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने धमाकेदार गेंदबाज़ी करते हुए नया इतिहास रच दिया। वेस्टइंडीज़ की पहली पारी में बुमराह ने घातक स्पेल में 3 विकेट झटके, जिनमें से दो बल्लेबाज़ बोल्ड हुए। इस प्रदर्शन के साथ ही बुमराह ने (2025) में सबसे ज्यादा बार बल्लेबाज़ों को बोल्ड आउट करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

    इसे भी पढ़ें : Mohammed Siraj : अहमदाबाद टेस्ट में धमाका, मिचेल स्टार्क को पछाड़कर सिराज ने रचा नया इतिहास

    साल 2025 में सबसे ज्यादा बोल्ड करने वाले गेंदबाज़

    जसप्रीत बुमराह इस साल टेस्ट क्रिकेट में अब तक 12 बल्लेबाज़ों को (बोल्ड आउट) कर चुके हैं। उनके बाद मोहम्मद सिराज (Jasprit Bumrah) और शमर जोसेफ (9-9), मिचेल स्टार्क (7), स्कॉट बोलैंड (6) और जोमेल वारिकन (6) का नाम आता है। इंटरनेशनल क्रिकेट में देखें तो बुमराह ने 2025 में अब तक 15 विकेट बोल्ड के जरिए हासिल किए हैं, जो इस साल किसी भी फुल-मेंबर गेंदबाज़ (Jasprit Bumrah) का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

    भारतीय दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

    अब बुमराह इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 147 (बोल्ड विकेट) ले चुके हैं। इस मामले में वह भारत के लिए चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे अनिल कुंबले (186), कपिल देव (167) और रविचंद्रन अश्विन (151) हैं। उन्होंने रवींद्र जडेजा (145) को पीछे छोड़ दिया है।

    इसे भी पढ़ें : IND vs WI Test : पहले दिन टीम इंडिया का दबदबा, विंडीज 162 पर ढेर, राहुल ने ठोकी फिफ्टी

    भारत में सबसे तेज़ 50 विकेट

    अहमदाबाद टेस्ट में बुमराह ने भारत में खेलते हुए अपने 50 टेस्ट विकेट (Jasprit Bumrah) पूरे किए। उन्होंने केवल 24 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की और कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कपिल देव ने 25 पारियों में यह मुकाम पाया था। अब बुमराह और जवागल श्रीनाथ संयुक्त रूप से भारत में सबसे तेज़ 50 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज़ बन गए हैं।

    घरेलू धरती पर नया इतिहास

    घरेलू पिचों पर बुमराह ने सिर्फ 17 की शानदार औसत से 50 विकेट (Jasprit Bumrah) पूरे किए हैं। एशियाई परिस्थितियों में खेलने वाले किसी भी गेंदबाज़ का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ औसत है। इसके अलावा, बुमराह भारत के पहले तेज गेंदबाज़ बने हैं जिन्होंने (WTC) में घर पर 50 विकेट पूरे किए। उनसे पहले केवल रविचंद्रन अश्विन (149) और रवींद्र जडेजा (94) यह उपलब्धि हासिल कर पाए थे, लेकिन दोनों स्पिनर हैं। वेस्टइंडीज़ की पहली पारी 162 रन पर ढेर हुई। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। वहीं, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक सफलता मिली।

    इसे भी पढ़ें : Raigarh Cannabis Seizure Arrest : गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, दो महिला तस्करों को रायगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • IND vs WI Test : पहले दिन टीम इंडिया का दबदबा, विंडीज 162 पर ढेर, राहुल ने ठोकी फिफ्टी

    IND vs WI Test : पहले दिन टीम इंडिया का दबदबा, विंडीज 162 पर ढेर, राहुल ने ठोकी फिफ्टी

    India vs West Indies 1st Test Match : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ (IND vs WI Test) का पहला मुकाबला गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू हुआ। पहले दिन का खेल पूरी तरह से भारत के नाम रहा। विंडीज की पहली पारी 162 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खोकर 121 रन बना लिए। केएल राहुल शानदार अर्धशतक लगाकर नाबाद लौटे। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट, जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट और कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके, वहीं वॉशिंगटन सुंदर को 1 सफलता मिली।

    इसे भी पढ़ें : Inter Departmental Cricket Competition : बरमकेला टीचर्स ने जीता अंतर विभागीय रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

    भारत की पारी की शुरुआत

    भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने मिलकर पहले विकेट (IND vs WI Test) के लिए 68 रन जोड़े। जायसवाल 36 रन बनाकर आउट हुए जबकि साई सुदर्शन केवल 7 रन बना पाए। इसके बाद राहुल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर पारी को संभाला। दिन का खेल खत्म होने तक भारत केवल 41 रन पीछे था और मैच पर पूरी तरह से पकड़ मजबूत कर चुका था।

    वेस्टइंडीज की पारी ढही

    विंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। सिर्फ 12 रन पर पहला झटका लग गया, जब तेजनारायण चंद्रपॉल बिना खाता खोले (IND vs WI Test) आउट हुए। इसके बाद जॉन कैम्पबेल भी 8 रन बनाकर चलते बने। सिराज ने फिर लगातार दो और विकेट चटकाए। लंच से पहले कुलदीप यादव ने शाई होप को आउट कर विंडीज को पांचवां झटका दिया। इसके बाद सुंदर और बुमराह ने मिलकर बाकी बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेज दिया और पूरी टीम 162 पर ढेर हो गई।

    इसे भी पढ़ें : Shubman Gill : ब्रेडमैन, गावस्कर और कोहली के रिकॉर्ड पर नजर! लॉर्ड्स में इतिहास रचने उतरेंगे शुभमन गिल

    भारत की प्लेइंग XI

    यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

    वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI

    तेजनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैम्पबेल, एलिक अथानाज, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर) (IND vs WI Test), रोस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वॉरिकन, खैरी पियरे, जोहान लेन, जेडन सील्स।

    इसे भी पढ़ें : Crime news :-विवाहिता आत्महत्या मामले में चक्रधरनगर पुलिस की  सख्त कार्रवाई, दुष्प्रेरण के आरोप में पति समेत चार ससुराली जेल भेजे गए

    भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड-टू-हेड

    अब तक दोनों टीमों के बीच 100 टेस्ट खेले गए हैं, जिनमें भारत (IND vs WI Test) ने 23 और वेस्टइंडीज ने 30 जीते हैं। 47 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। खास बात यह है कि वेस्टइंडीज ने मई 2002 के बाद से भारत के खिलाफ कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है।