छत्तीसगढ़

School Timing Change Surguja : शीत लहर के चलते स्कूलों के समय में आंशिक संशोधन

Surguja News : लगातार पड़ रही शीत लहर और अत्यधिक ठंड (School Timing Change Surguja) को देखते हुए छात्रहित में सरगुजा जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन समय में आंशिक संशोधन किया है। कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य सभी विद्यालयों के लिए संशोधित समय-सारिणी 10 जनवरी 2026 तक प्रभावशील रहेगी। इसके बाद विद्यालय पूर्व में जारी आदेशानुसार 31 जनवरी 2026 तक संचालित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन सरगुजा ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। सुबह के समय अत्यधिक ठंड और शीत लहर के कारण छोटे बच्चों और विद्यार्थियों के बीमार होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में यह परिवर्तन किया गया है।

पूर्व में 31 जनवरी 2026 तक के लिए स्कूलों के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया गया था, लेकिन वर्तमान मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए इसमें आंशिक संशोधन करते हुए 10 जनवरी 2026 तक के लिए नई समय-सारिणी लागू की गई है। नई समय-सारिणी (School Timing Change Surguja) आदेश के तहत जिले के सभी विद्यालयों को अनिवार्य रूप से इस समय-सारिणी का पालन करना होगा।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

School Timing Change Surguja विद्यालयों का संचालन इस प्रकार रहेगा

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो पालियों में संचालित होने वाले विद्यालयों का संचालन इस प्रकार रहेगा। प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक विद्यालय प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे, जबकि शनिवार को दोपहर 12:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। वहीं द्वितीय पाली में सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक और शनिवार को प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्यालय संचालित किए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

एक पाली में संचालित विद्यालयों (School Timing Change Surguja) के लिए सोमवार से शुक्रवार तक स्कूल का समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि शनिवार को प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्यालय लगेंगे। जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन समितियों, शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और संशोधित समय-सारिणी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति के अनुसार आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button