छत्तीसगढ़

Ambedkar Hospital Joint Replacement : अम्बेडकर अस्पताल में घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी की अब सुविधा

Raipur News : डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के अस्थि रोग विभाग में घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी (Ambedkar Hospital Joint Replacement) एवं कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी (Total Hip Replacement Surgery Raipur) की अत्याधुनिक सुविधा पूर्व की भांति पूरी तरह सुचारु रूप से मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा से लंबे समय से जोड़ों की गंभीर समस्या और असहनीय दर्द से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।

अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. आर. के. दास के अनुसार गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस, रूमेटॉइड आर्थराइटिस, दुर्घटना के बाद जोड़ों की क्षति अथवा लंबे समय से कूल्हे और घुटने के दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए यह सर्जरी (Ambedkar Hospital Joint Replacement) अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। सर्जरी के पश्चात मरीज सामान्य जीवन की ओर तेजी से लौट रहे हैं और उनकी चलने-फिरने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है।

डॉ. दास ने आमजन से अपील की है कि कूल्हे या घुटने की पुरानी समस्या को नजरअंदाज न करें और समय रहते अस्थि रोग विभाग की ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर उचित उपचार कराएं।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

अम्बेडकर अस्पताल में टोटल हिप रिप्लेसमेंट एवं टोटल नी रिप्लेसमेंट की सुविधा उपलब्ध

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि अम्बेडकर अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी (Ambedkar Hospital Joint Replacement) एवं कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी (Total Hip Replacement Surgery Raipur) की सुविधा पूरी तरह उपलब्ध है। अत्याधुनिक तकनीक, निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल एवं अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा इन सर्जरी को सुरक्षित रूप से किया जा रहा है। विगत कुछ दिनों में करीब आठ मरीजों की सफलतापूर्वक जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी की जा चुकी है।

इन सर्जरी के माध्यम से मरीजों को वर्षों से चले आ रहे दर्द से स्थायी राहत मिलती है तथा उनके जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव आता है। शासकीय अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध होने से पात्र मरीजों को आयुष्मान योजना के अंतर्गत निशुल्क और उच्चस्तरीय इलाज का लाभ भी मिल रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button