बड़ी खबर

Road Construction : निर्माणाधीन सड़क पर पानी छिड़काव की अनदेखी, राहगीरों को हो रही भारी परेशानी”

CC Road : चंद्रपुर - सरिया - कंचनपुर मार्ग (Road Construction) के नवीनीकरण कार्य में एक और बड़ी कमी सामने आई है। कटंगपाली क्रशर एरिया से सीसी रोड निर्माण का काम जारी है, लेकिन निर्माणाधीन सड़क पर पानी का छिड़काव न होने के कारण आसपास के इलाके में राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

CC Road : चंद्रपुर – सरिया – कंचनपुर मार्ग (Road Construction) के नवीनीकरण कार्य में एक और बड़ी कमी सामने आई है। कटंगपाली क्रशर एरिया से सीसी रोड निर्माण का काम जारी है, लेकिन निर्माणाधीन सड़क पर पानी का छिड़काव न होने के कारण आसपास के इलाके में राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य (Road Construction) शुरू हुए छह महीने हो चुके हैं, और यह सड़क कई हिस्सों में टुकड़ों में बनाई जा रही है। इस दौरान, सीसी रोड के एक हिस्से की सड़क पूरी तरह से बन चुकी है, जबकि दूसरे हिस्से को उखाड़कर छोड़ दिया गया है।

इससे निर्माण (Road Construction)  क्षेत्र के आसपास भारी मात्रा में धूल उड़ रही है, जिससे वाहन चालकों को आंखों में जलन और श्वसन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। गर्मी के मौसम में यह समस्या और बढ़ गई है, लेकिन फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में नियमित पानी छिड़काव की प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा, जो कि निर्माण कार्य के दौरान अनिवार्य था। इसके परिणामस्वरूप, दिन के समय सड़क पर धूल का बवंडर बना रहता है और शाम होते-होते धूल के कारण पूरा रास्ता अंधेरे में डूब जाता है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003

“नाली निर्माण में देरी, बारिश में होगी दिक्कत” (Road Construction)

सड़क के निर्माण के साथ ही नाली निर्माण का कार्य भी किया जाना था, लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई विशेष कदम नहीं उठाया गया है। कटंगपाली के दाता मिरी घर से कटंगी नाला तक नाली का निर्माण होना था, ताकि बारिश के पानी की निकासी हो सके। स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि अगर नाली का निर्माण समय पर नहीं हुआ, तो बारिश के दौरान बस्ती का पानी और मिडिल स्कूल का पानी सड़क पर जमा हो जाएगा, जिससे गली और आंगन तालाब में तब्दील हो जाएंगे और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

“जनसेवकों की चुप्पी और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल” (Road Construction)

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण को लेकर अपनी सराहना की थी और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी इस काम में गुणवत्ता से समझौता न करने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद से जनप्रतिनिधियों ने चुप्पी साध ली है, खासकर क्रशर एरिया में हो रहे सीसी रोड के निर्माण को लेकर। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का भारी अभाव है, और ठेकेदार इसका लाभ उठाकर जैसे-तैसे काम पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों के विचार (Road Construction)

“क्रशर एरिया में सीसी रोड का एक साइड तो पूरा हो गया है, लेकिन दूसरे साइड को उखाड़कर छोड़ दिया गया है। पानी छिड़काव नहीं होने के कारण धूल के गुबार ने सड़क को और भी मुश्किल बना दिया है। शाम होते-होते यहां अंधेरा छा जाता है,” – बनवारी सामले, ग्रामीण, साल्हेओना।

“कई सालों के इंतजार के बाद सड़क का नवीनीकरण किया जा रहा है, लेकिन गुणवत्ता की कमी के कारण यह कार्य अधूरा लगता है। अधिकारियों की अनुपस्थिति का फायदा ठेकेदार उठा रहे हैं, और काम केवल दिखावा बनकर रह गया है,” – रणजीत मिरी, ग्रामीण, कटंगपाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button