छत्तीसगढ़

खरसिया में मनरेगा के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित, सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न

राजधानी टाइम्स छत्तीसगढ़ ,रायगढ़ खरसिया– छत्तीसगढ़ में मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर मंगलवार को रायगढ़ चौक पर कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम दोपहर करीब 1 बजे प्रारंभ हुआ, जिसका नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा कार्यक्रम के प्रभारी संयोजक उमेश पटेल के मार्गदर्शन में किया।
आयोजन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए, जिससे रायगढ़ चौक क्षेत्र में उल्लेखनीय भीड़ देखी गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण धरना देते हुए सांकेतिक चक्काजाम कर अपनी मांगों को सार्वजनिक रूप से रखा।
कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभय मोहंती, भोग सिंह राठिया, रामदयाल राठिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज गबेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, वरिष्ट कांग्रेस नेत्री नैना गबेल, साधराम साहू, रामकिशन आदित्य, नीरज पटेल, जमील कुरैशी, तारेन डनसेना, वसंत डनसेना, राहुल महंत एवं राजेश्वर राठौर ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन गोपाल शर्मा द्वारा किया गया।

भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एसडीओपी प्रभात पटेल एवं चौकी प्रभारी अमित तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की निगरानी करते रहे। पुलिस की मुस्तैदी के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई और स्थिति सामान्य बनी रही।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेक्टर प्रभारी, पूर्व पार्षद सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई और कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button