Breaking NewsCrime Newsछत्तीसगढ़

ASP Akash Rao Martyr : नक्सली हमले में सुकमा एएसपी आकाश राव शहीद, जवानों की आंखों में छलका दर्द

Sukma Naxal Attack : छत्तीसगढ़ (ASP Akash Rao Martyr)  के नक्सल प्रभावित जिले  सुकमा के कोंटा थाना क्षेत्र में सोमवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट में कोंटा डिवीजन के एडिशनल एसपी (ASP) आकाश राव गिरिपुंजे शहीद (ASP Akash Rao Martyr) हो गए। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब ASP अपनी टीम के साथ पैदल गश्त पर निकले हुए थे। हादसे में कोंटा TI सोनल ग्वाला समेत कुछ अन्य जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया था। इसी के चलते ASP आकाश राव (ASP Akash Rao Martyr) सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति जानने के लिए अपनी टीम के साथ कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर डोंड्रा गांव के पास गश्त पर थे। तभी अचानक नक्सलियों द्वारा बिछाया गया IED ब्लास्ट हुआ, जिसकी चपेट में आकर वे गंभीर रूप से घायल हुए और शहीद हो गए।

 

जवानों की आंखें हुईं नम (ASP Akash Rao Martyr)

जैसे ही ASP आकाश राव की शहादत की खबर जवानों और टीम को मिली, जवान फूट-फूटकर रो पड़े। अस्पताल में भर्ती अन्य घायल अधिकारियों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है और भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है।

गैलेंट्री अवॉर्ड से हो चुके थे सम्मानित (ASP Akash Rao Martyr)

शहीद ASP आकाश राव गिरिपुंजे रायपुर के रहने वाले थे। उनकी स्कूलिंग भी रायपुर में ही हुई थी। वे पूर्व पार्षद के भतीजे थे और अपने शांत व्यवहार और साहसिक कार्यों के लिए जाने जाते थे। नक्सल ऑपरेशन्स में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें गैलेंट्री अवॉर्ड भी मिल चुका था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button