छत्तीसगढ़

Leopard Rescue Operation : टला बड़ा खतरा, पिंजरे में कैद हुआ खतरनाक तेंदुआ

लगातार तेंदुए की गतिविधियों के बाद वन विभाग (Leopard Rescue Operation) को बड़ी सफलता मिली है। तेंदुआ रेस्क्यू आपरेशन के तहत विभाग द्वारा लगाए गए केज ट्रैप में शुक्रवार को तेंदुआ सुरक्षित रूप से पकड़ा गया। वन विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से संभावित मानव-वन्यजीव संघर्ष को टाल दिया गया।

यह भी पढ़ें : Marigold Flower Farming Benefits : धान से नहीं मिली ज्यादा कमाई, गेंदा फूल की खेती ने किसान को बनाया लखपति

मवेशियों पर हमले के बाद बढ़ाई गई थी निगरानी

जानकारी के अनुसार, वन परिक्षेत्र गरियाबंद के ग्राम केरावाहारा (ग्राम पंचायत जोवा) में पिछले कुछ समय से तेंदुए (Leopard Rescue Operation) की मौजूदगी की सूचना मिल रही थी। तेंदुए ने पहले क्षेत्र में पालतू मवेशियों पर हमला किया था। इसके अलावा विद्यालय परिसर और आबादी वाले इलाकों के आसपास भी उसकी गतिविधियां देखी गई थीं। इसे देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में विशेष निगरानी शुरू की और तेंदुए को पकड़ने के लिए योजना तैयार की।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Vehicle Insurance : छत्तीसगढ़ में बिना बीमा दौड़ रही 40 लाख गाड़ियां

केज ट्रैप में सुरक्षित पकड़ा गया तेंदुआ

वनमंडलाधिकारी ससिगानंदन के., उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरुण जैन और वन्यप्राणी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा के निर्देशन में ग्राम जोवा और केरावाहारा क्षेत्र में केज ट्रैप लगाए गए थे।

वन विभाग की लगातार निगरानी और रणनीति के तहत शुक्रवार को तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए (Leopard Rescue Operation) को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया।

यह भी पढ़ें : Hormuz Explosion : होर्मुज में आयल टैंकर में विस्फोट, समुद्री माइन से टकराने की आशंका

रेस्क्यू टीम रही तैनात, भीड़ को रोका गया

तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान प्रशिक्षित लेपर्ड रेस्क्यू टीम को आवश्यक उपकरणों के साथ तैनात किया गया था। वन विभाग ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी और लोगों से अपील की कि वे तेंदुए को देखने के लिए भीड़ न लगाएं। विभाग ने स्पष्ट किया कि तेंदुए को बिना किसी नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रखा गया है और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें : Narayanpur Police Bolero Rescue : उफनते नाले में फंसी पुलिस की बोलेरो, पेड़ पर चढ़कर बचाई जान

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई

पकड़े गए तेंदुए (Leopard Rescue Operation) का तीन सदस्यीय पशु चिकित्सक दल स्वास्थ्य परीक्षण कर रहा है। जांच में उसकी शारीरिक स्थिति, चोट, बीमारी, प्राकृतिक आवास में लौटने की क्षमता और अन्य पहलुओं का आकलन किया जाएगा। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर तेंदुए को जंगल में छोड़े जाने या अन्य कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Batwara 1947 Trailer : इस बार तारा सिंह नहीं, सिकंदर मिर्जा बनकर पाक में गरजेंगे सनी देओल, देखें ट्रेलर

 अफवाहों से बचने की अपील Leopard Rescue Operation

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। तेंदुए (Leopard Rescue Operation) से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत वन अमले को सूचना दें। विभाग का कहना है कि मानव जीवन और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button