छत्तीसगढ़

CG Teacher Counseling 2025 : सहायक शिक्षक विज्ञान पद पर समायोजन ओपन काउंसलिंग शुरू, 26 तक चलेगी प्रक्रिया

Chhattisgarh Education News : छत्तीसगढ़ (CG Teacher Counseling 2025) में सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पदों पर समायोजन के लिए ओपन काउंसलिंग की शुरुआत हो चुकी है। यह प्रक्रिया सीधी भर्ती 2023 में चयनित लेकिन बीएड अर्हता के कारण सेवा से हटाए गए शिक्षकों के लिए चलाई जा रही है।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह काउंसलिंग (CG Teacher Counseling 2025) 26 जून 2025 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शासकीय महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित की जा रही है। पहले दिन कुल 301 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 297 उपस्थित हुए और 4 अनुपस्थित रहे। इनमें 59 दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थी और बाकी महिला उम्मीदवार शामिल थीं।

 

आज 300 अभ्यर्थियों को बुलाया गया (CG Teacher Counseling 2025)

18 जून को दूसरे दिन के लिए 300 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। उम्मीदवार http://eduportal.cg.nic.in/ पर रिक्त पदों की सूची देख सकते हैं। उपसंचालक लोक शिक्षण ने बताया कि जो अभ्यर्थी नियत तिथि को उपस्थित नहीं हो पाएंगे, वे अगले दिनों में भी काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button