बड़ी खबर

EPF Advance Limit 2025 : अब इलाज, मकान या शादी के लिए EPF से तुरंत 5 लाख निकालें, सिर्फ 3 दिन में मिलेगा पैसा — जानिए कैसे

EPF Advance Limit 2025 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने सदस्यों को बड़ी राहत देते हुए आटो सेटलमेंट मोड (Auto Settlement Mode) के तहत ईपीएफ खाते से अग्रिम निकासी की सीमा ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी है। यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब ईपीएफओ लगातार अपनी सेवाओं को तेज, पारदर्शी और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने की दिशा में सुधार कर रहा है।

इस बढ़ी हुई सीमा (EPF Advance Limit 2025) का लाभ उन सदस्यों को होगा जो बीमारी, शिक्षा, विवाह, मकान निर्माण या किसी अन्य आपात स्थिति में तत्काल वित्तीय सहायता चाहते हैं। अब उन्हें ईपीएफ कार्यालय में लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा, बल्कि तीन कार्यदिवस के भीतर ऑनलाइन ही दावा निपटा दिया जाएगा।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को यह घोषणा करते हुए बताया कि, “ईपीएफओ के सात करोड़ से अधिक सदस्यों में से लाखों लोगों को इस फैसले का सीधा लाभ मिलेगा।” यह सुविधा खास तौर पर कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू की गई थी, जब वित्तीय संकट के चलते अग्रिम निकासी की आवश्यकता महसूस की गई थी।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

EPF Advance Limit 2025 क्लेम सेटलमेंट में ईपीएफओ का रिकॉर्ड प्रदर्शन

श्रम मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में ईपीएफओ (EPF Advance Limit 2025) ने रिकॉर्ड 2.34 करोड़ दावों का निपटान आटो सेटलमेंट के जरिए किया, जो कि पिछले वर्ष (2023-24) के 89.52 लाख दावों की तुलना में 161% की बढ़ोतरी दर्शाता है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003

साल 2023-24 में जहां सिर्फ 31 प्रतिशत अग्रिम दावे आटो मोड में निपटाए गए थे, वहीं 2024-25 में यह आंकड़ा 59 प्रतिशत तक पहुंच गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के शुरुआती ढाई महीनों में ही 76.52 लाख दावे आटो सेटलमेंट से निपटाए जा चुके हैं, जो कुल दावों का 70 प्रतिशत है। यह आंकड़े बताते हैं कि ईपीएफओ ने न सिर्फ तकनीकी स्तर पर सुधार किए हैं, बल्कि अपने सदस्यों को प्रभावी और तेज सेवाएं देने में भी उल्लेखनीय प्रगति की है।

EPF Advance Limit 2025 प्रक्रिया होगी अब और आसान

आटो क्लेम सेटलमेंट की खासियत यह है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल, त्वरित और मानवीय हस्तक्षेप से मुक्त होती है। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ती है, बल्कि फर्जीवाड़े की आशंका भी खत्म होती है। सदस्य केवल उमंग ऐप (UMANG App) या ईपीएफओ पोर्टल के माध्यम से लॉगिन कर दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं और कुछ ही क्लिक में अग्रिम धनराशि का दावा कर सकते हैं। इस तरह की पहल से ईपीएफओ ने यह साफ संदेश दिया है कि वह अपने सदस्यों के हित में लगातार काम कर रहा है और आपातकालीन वित्तीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता दे रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button