बड़ी खबर

Heart Day 2025 : दिमाग को रखेंगे शांत तो दिल भी रहेगा सेहतमंद, अपनाएं ये हेल्दी आदतें

भारत में कहावत है कि चिंता चिता समान होती है। हालांकि यह काफी पुरानी है लेकिन विज्ञान (Heart Day 2025) इसे आज के समय में बहुत प्रासंगिक मानता है। चिंता को इंग्लिश में Anxiety कहते हैं जो आजकल काफी सामान्य और बढ़ती हुई समस्या है। चाहे वह काम का दबाव हो, इकॉनमिक क्राइसिस या फिर व्यक्तिगत चुनौतियां, हमारा मन अक्सर ऐसा महसूस करता है जैसे वह लगातार दौड़ रहा हो। थोड़ी चिंता-फिक्र होना सामान्य है लेकिन लगातार होने वाली एंजाइटी हमारी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है, खासकर हमारे दिल पर (Heart Day 2025)। इसलिए हर किसी को मेंटल हेल्थ को गंभीरता से लेना चाहिए।

(Heart Day 2025) क्या कहते हैं वैज्ञानिक

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन तनाव और चिंता को दिल की बीमारियों के इनडायरेक्ट कारणों में गिनता है। हालांकि आपके मन को शांत करने और साथ ही दिल की रक्षा करने के कुछ आसान तरीके भी मौजूद हैं। इनमें एक तरीका है माइंडफुलनेस। ध्यान से जुड़ी यह पुरानी तकनीक, चिंता कम करने और ओवरऑल हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए असरदार उपाय (Heart Day 2025) के रूप में पॉपुलर हो रही है।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

दिल को स्वस्थ रखने के लिए माइंडफुलनेस टिप्स

1. ध्यान से सांस लें
सांस लेना माइंडफुलनेस के सबसे सरल और प्रभावी तरीकों में से एक है। चिंता के दौरान हमारी सांस अक्सर धीमी या तेज हो जाती है जिससे दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। अपनी सांस को धीमा करने से शरीर का ‘रेस्ट एंड डाइजेस्ट’ रिस्पॉन्स सक्रिय होता है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
IMG-20260909-WA0011

2. बॉडी स्कैन का अभ्यास करें
चिंता शारीरिक रूप से भी दिखाई देती है—कंधे का तनाव, जबड़े का कस जाना और दिल की धड़कन तेज होना। बॉडी स्कैन ध्यान आपको इन तनावों को पहचानने और उन्हें दूर करने में मदद करता है। इससे नींद की समस्या भी कम होती है और दिल पर तनाव (Heart Day 2025) घटता है।

3. माइंडफुल वॉक अपनाएं
अगर आपको ध्यान के लिए बैठना कठिन लगता है तो माइंडफुल वॉक करें। यह शारीरिक गतिविधि और माइंडफुलनेस प्रैक्टिस दोनों का लाभ देता है। 10-15 मिनट शांत वातावरण में चलना आपके दिल और दिमाग दोनों को सुकून पहुंचाता है (Heart Day 2025)।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button