मौसमरायगढ़

CG Me Hogi Barish : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ समेत 27 जिलों में अलर्ट, गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने दोपहर 2.10 बजे तक 27 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने कहा है।

Story Highlights
  • मौसम विभाग ने दोपहर 2.10 बजे तक के लिए छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में नौकास्ट अलर्ट जारी किया
  • कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
  • 12 जिलों में 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

CG Me Hogi Barish छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने दोपहर 2.10 बजे तक के लिए नौकास्ट (Nowcast) चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ अंधड़ की संभावना जताई गई है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

27 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में दोपहर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ जिलों में हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

12 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिलों में मध्यम अंधड़, आकाशीय बिजली और बारिश (CG Me Hogi Barish) को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

इन जिलों में भी बारिश की संभावना CG Me Hogi Barish

रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, बालोद, राजनांदगांव, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर और बलरामपुर समेत कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश (CG Me Hogi Barish) होने का अनुमान है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

तेज हवाओं से नुकसान की आशंका

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के कारण पेड़ों की शाखाएं टूट सकती हैं। बिजली के खंभों, कमजोर संरचनाओं और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने की संभावना है। बारिश के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित हो सकता है।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। बड़े पेड़ों, बिजली के खंभों और जल स्रोतों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। किसानों को भी आंधी-बारिश (CG Me Hogi Barish) के दौरान खेतों में काम नहीं करने और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button