रोजगारछत्तीसगढ़

CG Higher Education Recruitment : छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में बंपर भर्ती! 700 पदों पर सीधी भर्ती का रास्ता साफ

CGPSC Assistant Professor Vacancy : छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों (CG Higher Education Recruitment) में पढ़ाई के स्तर को बेहतर बनाने और शैक्षणिक व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) ने राज्य के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में रिक्त पड़े 700 पदों पर सीधी भर्ती करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के तहत विभाग ने भर्ती से संबंधित विस्तृत रोस्टर और आधिकारिक विज्ञापन का मसौदा 24 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) को विधिवत प्रेषित कर दिया है।

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस भर्ती (CG Higher Education Recruitment) अभियान का मुख्य फोकस सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) के पदों पर है, जिनकी कुल संख्या 625 निर्धारित की गई है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

इसके साथ ही कॉलेजों में खेलकूद और लाइब्रेरी प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए 50 पद ग्रंथपाल (Librarian) और 25 पद क्रीड़ा अधिकारी (Sports Officer) के भी भरे जाने हैं। आयोग द्वारा तकनीकी औपचारिकताओं और परीक्षण के बाद बहुत जल्द आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मंगवाए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

ये भी पढ़े : PM Kisan Samman Nidhi : 22वीं किश्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़

प्रमुख विषयों में खाली पदों का गणित CG Higher Education Recruitment

विभाग द्वारा जारी विवरण के अनुसार, सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा वाणिज्य (Commerce) विषय में देखने को मिलेगी जहां 75 पद रिक्त हैं। इसके अलावा कला संकाय के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र और समाजशास्त्र (Sociology) में 50-50 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञान के क्षेत्र में भी अवसर कम नहीं हैं; गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र और प्राणी शास्त्र (Zoology) के लिए भी 50-50 पद तय किए गए हैं। वहीं, अर्थशास्त्र, इतिहास और भूगोल जैसे विषयों में 25-25 पद तथा कंप्यूटर एप्लीकेशन (15) एवं विधि (Law) संकाय में 10 पदों पर भर्ती की जाएगी।

अतिथि शिक्षकों से नियमितीकरण की ओर कदम (CG Higher Education Recruitment)

वर्तमान में प्रदेश के कॉलेजों में शिक्षण व्यवस्था काफी हद तक अतिथि शिक्षक (Guest Faculty) के कंधों पर टिकी हुई है। विभाग का कहना है कि जब तक इन 700 पदों (CG Higher Education Recruitment) पर नियमित नियुक्तियां पूरी नहीं हो जातीं, तब तक छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अतिथि प्राध्यापकों की सेवाएं ली जा रही हैं।

राहत की बात यह है कि वर्तमान में कार्यरत अधिकतर शिक्षक पीएचडी और नेट/सेट (NET/SET) जैसी उच्च स्तरीय अहर्ता रखते हैं, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के मानकों को पूरा कर रहे हैं। इस नई भर्ती (CG Higher Education Recruitment) से न केवल उच्च शिक्षा का ढांचा मजबूत होगा, बल्कि प्रदेश के उच्च शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सरकारी सेवा में आने का एक सुनहरा और बड़ा अवसर प्राप्त होगा।

 

ये भी पढ़े : Alsi Seed Purchase Scam : विधानसभा में गूंजा अलसी बीज का मुद्दा, रायगढ़ में हुई गड़बड़ी की होगी उच्च स्तरीय जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button