रायगढ़छत्तीसगढ़

Raigarh News :- कोड़तराई में बालिकाओं को मिलीं निःशुल्क साइकिलें, शिक्षा और सुरक्षा को मिलेगा नया संबल: गोपाल अग्रवाल

राजधानी टाइम्स छत्तीसगढ़ रायगढ़/खरसिया। ग्रामीण अंचलों की बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, कोड़तराई में निःशुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। शासन की महत्वाकांक्षी साइकिल वितरण योजना के तहत छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे वे नियमित रूप से विद्यालय पहुंच सकें और उनकी शिक्षा बाधित न हो।

Oplus_131072

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं सहकारिता एवं उद्योग समिति के सभापति गोपाल अग्रवाल उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता दुर्गा शंकर चौधरी ने की, जबकि उमा शंकर साहू (सदस्य) एवं अतुल शर्मा (मंडल अध्यक्ष) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Oplus_131072

अपने संबोधन में गोपाल अग्रवाल ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन की साइकिल वितरण योजना ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले स्कूल की दूरी और परिवहन की असुविधा के कारण कई छात्राओं को पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ती थी, लेकिन अब साइकिल मिलने से उनकी शिक्षा का मार्ग आसान होगा। इससे न केवल उनका आवागमन सुरक्षित होगा, बल्कि समय की भी बचत होगी, जिसे वे अपनी पढ़ाई और व्यक्तित्व विकास में लगा सकेंगी।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बेटियों को केवल स्कूली शिक्षा तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए भी प्रेरित करें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिला पंचायत एवं स्थानीय प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003

कार्यक्रम के दौरान नई साइकिलें प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। अंत में विद्यालय के प्राचार्य एवं शाला विकास समिति ने मुख्य अतिथि, सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button