छत्तीसगढ़

Tiger Attack Chhilfi : चिल्फी के जंगल में बाघ ने गाय को बनाया निवाला, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

चिल्फी गांव के करीब जंगल में नर बाघ ने गाय का शिकार कर दिया। (Tiger Attack Chhilfi) की घटना वन विभाग के कैमरा ट्रैप में कैद हुई है। तस्वीरों में बाघ मवेशी के आसपास मंडराता नजर आ रहा है। बाघ की मौजूदगी सामने आने के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाते हुए अतिरिक्त कैमरे लगाए हैं।

 

यह भी पढ़ें : Atal Digital Seva Kendra : गुडेली में खुला अटल डिजिटल सेवा केंद्र, अब प्रमाण पत्र और सरकारी सेवाओं के लिए नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर

 

जंगल के करीब बाघ की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

कबीरधाम जिले के चिल्फी गांव के नजदीक जंगल में बाघ की मौजूदगी पहले भी सामने आती रही है। अब गाय के शिकार के बाद (Tiger Attack Chhilfi) ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग की टीम ने बाघ की गतिविधियों वाले क्षेत्र को चिह्नित कर निगरानी बढ़ा दी है। कैमरा ट्रैप के जरिए बाघ की आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा रही है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

 

यह भी पढ़ें : Vision Care Raigarh : 41 गांवों में पहुंची अदाणी फाउंडेशन की नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की जांच; 1,939 को मिले चश्मे

 

कैमरे में कैद हुआ शिकार के बाद का मंजर

वन विभाग के कैमरा ट्रैप में नर बाघ मवेशी के आसपास विचरण करता दिखाई दिया। (Tiger Attack Chhilfi) की तस्वीरों से बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। इसके बाद वन विभाग ने आसपास के जंगल क्षेत्र में अतिरिक्त कैमरे लगाए हैं, ताकि बाघ की गतिविधियों और उसके मूवमेंट का पता लगाया जा सके। वन विभाग के मुताबिक बाघ फिलहाल जंगल क्षेत्र में है और उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अकेले जंगल जाने से बचने की मुनादी

बाघ की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क किया है। गांव में मुनादी कराकर लोगों से जंगल की ओर अकेले नहीं जाने की अपील की गई है। (Tiger Attack Chhilfi) के बाद मवेशियों को जंगल में चराने ले जाने वाले ग्रामीणों को भी विशेष सावधानी बरतने कहा गया है। ग्रामीणों को बाघ दिखाई देने पर उसके करीब नहीं जाने और तत्काल वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : Tax Dialogue Raigarh : व्यापारियों के बीच पहुंचे आयकर अधिकारी, नोटिस और टैक्स से जुड़े सवालों पर खुलकर हुआ संवाद

 

कान्हा टाइगर रिजर्व से नजदीकी के कारण आवाजाही

चिल्फी क्षेत्र भोरमदेव अभ्यारण्य के अंतर्गत आता है और इसकी भौगोलिक स्थिति कान्हा टाइगर रिजर्व के नजदीक है। इसके कारण इस क्षेत्र में बाघों की आवाजाही बनी रहती है। पिछले करीब डेढ़ वर्ष में क्षेत्र में एक बाघ, एक बाघिन और दो शावकों की मौजूदगी भी दर्ज की गई है। वन विभाग लगातार इनकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है। (Tiger Attack Chhilfi) की घटना के बाद संवेदनशील इलाकों में निगरानी और बढ़ा दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : Shri Krishna Janmashtami : गुरु द्रोण स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

 

डीएफओ बोले- बाघ की गतिविधियों पर नजर

डीएफओ निखिल अग्रवाल ने बताया कि गाय के शिकार की पुष्टि हुई है। (Tiger Attack Chhilfi) के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है। कैमरा ट्रैप के माध्यम से बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग का कहना है कि ग्रामीण वन क्षेत्र में जाते समय सावधानी बरतें और बाघ की मौजूदगी वाले इलाकों में अकेले न जाएं।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Holiday : कल से लगातार 3 दिनों तक छुट्टी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद!

 

Back to top button