
Rajdhanitimes chhatisgarh Raigarh news तमनार पुलिस ने बुजुर्ग पर प्राणघातक Attempted murder हमला करने वाले आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी को भगाने की शंका में 60 वर्षीय ग्रामीण पर टंगिया (लोहे की कुल्हाड़ी) से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दिनांक 31 जुलाई 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार से थाना तमनार को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम महलोई निवासी भागीरथी किशान (60 वर्ष) सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उपचार हेतु भर्ती हैं। सूचना मिलते ही तमनार पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां घायल भागीरथी के पुत्र विनोद किशान से पूछताछ में उसने बताया कि गांव के दूजराम चौहान को संदेह था कि उसकी पत्नी को भागीरथी किशान ने घर से भगाया है। इसी बात को लेकर वह पिछले दो-तीन दिनों से लगातार भागीरथी से गाली-गलौज और विवाद कर रहा था।प्रार्थी के अनुसार 31 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे भागीरथी किशान अपने घर के सामने गली में खड़े थे, तभी आरोपी दूजराम चौहान हाथ में टंगिया लेकर वहां पहुंचा और पत्नी को भगाने का आरोप लगाते हुए अश्लील गालियां देने लगा। इसके बाद उसने “जान से मार दूंगा” कहते हुए जानलेवा नीयत से भागीरथी किशान के सिर पर लगातार तीन-चार वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से भागीरथी किशान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 187/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 109(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दूजराम चौहान (64 वर्ष), निवासी महलोई को हिरासत में लिया। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी बरामद कर जब्त की गई। आरोपी को आज 01 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
घायल भागीरथी किशान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पहले जिला अस्पताल रायगढ़ और बाद में बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।











