बड़ी खबर

Emergency Alert : Air India की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट टेकऑफ से पहले रद्द, 5 दिन में 6 विमानों में बड़ा संकट

Emergency Alert : एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन उड़ान टेकऑफ से कुछ घंटे पहले ही रद्द करनी पड़ी। यह वही फ्लाइट थी जो अहमदाबाद में प्लेन क्रैश के 5 दिन बाद पहली इंटरनेशनल उड़ान के रूप में जानी जा रही थी। उड़ान संख्या AI-159 दोपहर 1:10 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन विमान में तकनीकी खराबी पाए जाने के चलते उड़ान रद्द कर दी गई।

इससे पहले अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना होने वाले 250 यात्री एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करते रहे। एयर इंडिया द्वारा सही समय पर सूचना न दिए जाने के कारण यात्रियों में नाराजगी देखी गई। एक यात्री ने कहा, “यह नाइंसाफी है, हम यहां पहुंच चुके थे और अब हमें बताया जा रहा है कि फ्लाइट कैंसिल है। 250 लोग कहां रुकेंगे?”

यह भी पढ़ें :- Shocking Sims Hospital Negligence : बिलासपुर सिम्स में 1 नवजात की संदिग्ध मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

3 दिन में 6 फ्लाइट्स प्रभावित (Emergency Alert)

1. 17 जून – एयर इंडिया की कोलकाता फ्लाइट में इंजन फेलियर:

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही फ्लाइट AI180 को कोलकाता में लैंड करवाना पड़ा। टेकऑफ से पहले बाएं इंजन में खराबी पाई गई। यात्रियों को सुबह 5:20 बजे प्लेन से उतार दिया गया। यह कदम सेफ्टी के मद्देनजर उठाया गया।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

2. 17 जून – इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी:

मस्कट से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। बम की सूचना के बाद पूरी सुरक्षा जांच की गई, हालांकि कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

3. 16 जून – एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स लौटीं:

AI315, हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट, तकनीकी खराबी के चलते लौटाई गई।

दिल्ली से रांची जाने वाली फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद लौटाई गई। बोइंग 737 मैक्स 8 विमान में संदिग्ध समस्या आई थी।

4. 15 जून – ब्रिटिश एयरवेज और लुफ्थांसा की फ्लाइट्स प्रभावित:

ब्रिटिश एयरवेज की चेन्नई आ रही फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी पाई गई।

लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम धमकी के कारण लैंडिंग परमिशन नहीं मिली, वापस लौटना पड़ा।

रनवे पर निकली चिनगारी, टला बड़ा हादसा

16 जून को लखनऊ एयरपोर्ट पर सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट SV-3112 की लैंडिंग के दौरान पहियों से चिनगारी और धुआं निकलने लगा। पायलट ने तुरंत विमान रोका और फायर टीम ने काबू पाया। विमान में 250 हजयात्री सवार थे। (Emergency Alert)

बिना AC के 5 घंटे, 150 यात्री परेशान

13 जून को दुबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-196 में यात्रियों को बिना एयर कंडीशनर के 5 घंटे बैठाया गया। गर्मी और प्यास से यात्री बेहाल हो गए। फ्लाइट को रात 7:25 बजे रवाना होना था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण रात 12:44 बजे उड़ान भरी। (Emergency Alert)

इन सभी घटनाओं ने देश में उड़ानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए एयरलाइंस को तकनीकी खामियों पर तुरंत नियंत्रण पाना जरूरी हो गया है। (Emergency Alert)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button