Rajdhani times Chhattisgarh Raigarh :-टेमटेमा 20 जून 2026: स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड द्वारा अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दिनांक 20 जून 2026 को कंपनी परिसर में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।
शिविर का आयोजन कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के सहयोग से किया गया, जिसमें ESIC की चिकित्सा टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर डॉ. चोगेंद्र सिंह (IMO), डॉ. विनोद दर्शन (IMO), श्री श्रीनाथ पुरी गोसाई (S/N), श्री नरेंद्र कुमार पाटले तथा श्री राकेश कुमार पैंकरा उपस्थित रहे एवं कर्मचारियों को चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं। इसके अतिरिक्त, स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड के ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर (OHC) के स्वास्थ्य कर्मी भी शिविर के दौरान उपस्थित रहे तथा चिकित्सा व्यवस्था के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शिविर में कंपनी के 265 से अधिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा जरूरतमंद कर्मचारियों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य जांच के अंतर्गत सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप परीक्षण एवं विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का प्राथमिक मूल्यांकन किया गया।
इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री विकास अग्रवाल ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कर्मचारी होते हैं तथा कर्मचारियों का उत्तम स्वास्थ्य संस्थागत विकास और उत्पादकता की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य संवर्धन एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करती रहेगी।
कंपनी प्रबंधन, ESIC की चिकित्सा टीम एवं OHC स्टाफ के संयुक्त प्रयासों से आयोजित यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर अत्यंत सफल रहा। कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उनके स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
Discover more from RAJDHANI TIMES
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








