
Accident news :-चिराईपानी में दर्दनाक हादसा: बाउंड्री वॉल गिरने से गर्भवती महिला की मौत, कई घायल!
Raigarh News जिले के लाखा-गेरवानी क्षेत्र अंतर्गत चिराईपानी गांव में स्थित ओम श्री रुपेश कंपनी में गुरुवार शाम एक गंभीर हादसा सामने आया है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार कंपनी परिसर की बाउंड्री वॉल अचानक ढह जाने से एक गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कम से कम दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और मजदूरों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल मजदूरों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित बाउंड्री वॉल की स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही थी, लेकिन समय रहते आवश्यक मरम्मत या सुरक्षा उपाय नहीं किए गए। इस घटना के बाद कंपनी प्रबंधन की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। हादसे के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी गई है तथा सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी सवाल उठने लगे
प्रशासन द्वारा विस्तृत जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।