छत्तीसगढ़

Hirri Village PHE Officer Gherao : बरमकेला के हिर्री में जनसमस्या निवारण शिविर में हंगामा, EE को ग्रामीणों ने घेरा, देखें वीडियो

Baramkela Jansamsya Nivaran Shivir : शासन-प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की समस्याओं (Hirri Village PHE Officer Gherao) के निपटारे के लिए लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविर खुद विवादों का केंद्र बनते जा रहे हैं। मंगलवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत हिर्री में आयोजित शिविर में उस वक्त भारी हंगामा और ड्रामेबाजी देखने को मिली, जब अपनी पीठ थपथपा रहे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के कार्यपालन अभियंता (EE) कश्यप को ग्रामीणों ने मंच पर ही घेर लिया। करोड़ों रुपये की नल-जल योजना के फ्लॉप होने और जमीनी हकीकत सामने आने पर अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था, जिसके बाद वे जनता से ही बहसबाजी पर उतर आए।

मंच पर शाबाशी लूट रहे थे साहब, जनता ने खोल दी पोल

शिविर (Hirri Village PHE Officer Gherao) में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीएचई के ईई साहब ने हाथ में माइक थामकर विभाग की उपलब्धियों का बखान करना शुरू किया। उन्होंने गर्व से दावा किया कि विभाग ने ब्लॉक में लाखों-करोड़ों रुपये की नल-जल योजना को रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया है और हर घर तक नल कनेक्शन पहुंचा दिया गया है। अधिकारी महोदय अभी अपनी इस ‘कागजी’ कामयाबी पर तालियां और शाबाशी बटोरने की कोशिश कर ही रहे थे कि सामने बैठे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण बीच शिविर में ही अपनी जगह पर खड़े हो गए और साहब की दावों की पूरी ‘पोल-पट्टी’ खोलकर रख दी।

Hirri Village PHE Officer Gherao सवालों पर झल्लाए अधिकारी

ग्रामीणों ने तीखे सवाल दागते हुए कहा कि जिन नलों की बात साहब मंच से कर रहे हैं, उनसे पानी की एक बूंद तक नहीं टपक रही है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार की गई इस महत्वाकांक्षी नल-जल योजना के तहत जो बोर खनन किया गया था, वह पूरी तरह से सूखा (ड्राई) निकल चुका है। जब जनता ने पानी की किल्लत और इस बड़ी प्रशासनिक लापरवाही पर सवालों की बौछार की, तो ईई कश्यप बगले झांकने लगे। संतोषजनक जवाब देने और समाधान निकालने के बजाय साहब उलटे ग्रामीणों से ही उलझ गए और अनावश्यक बहसबाजी करने लगे, जिससे शिविर में माहौल काफी गरमा गया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

प्रशासनिक संवेदनशीलता पर उठे सवाल

शिविर (Hirri Village PHE Officer Gherao) में मौजूद जनप्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों ने अधिकारी के इस अड़ियल और गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर गहरी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस मौसम में जब पूरा इलाका बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा है, तब जिम्मेदार अधिकारी जमीनी समस्याओं को दूर करने के बजाय मंचों से झूठी वाहवाही लूटने में व्यस्त हैं। इस हंगामे के बाद अब क्षेत्र के ग्रामीण वरिष्ठ अधिकारियों और कलेक्टर से इस मामले की लिखित शिकायत करने और लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई की मांग करने की तैयारी में हैं।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button