South Africa vs New Zealand : टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका फिर कर गई चोक

South Africa vs New Zealand T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. जिसमें न्यूजीलैंड ने फिन एलन के तूफानी शतक के दम पर 9 विकेट से मुकाबला जीत लिया. ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया.

By admin
3 Min Read
South Africa vs New Zealand

T20 World Cup 2026 : आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (South Africa vs New Zealand) का पहला सेमीफाइनल बुधवार को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से मुकाबला जीता और फाइनल का टिकट हासिल कर लिया. ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. जहां न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी न्यूजीलैंड ने 13वें ओवर में ही इसे चेज कर लिया.

Image

फिन एलन ने नाबाद तूफानी शतक लगाया. सीफर्ट ने भी फिफ्टी जड़ी. साउथ अफ्रीका (South Africa vs New Zealand)  की टीम एक बार फिर आईसीसी खिताब के नॉकआउट मुकाबलों में चोक कर गई. इस महाजीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गई. उसका मुकाबला गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा.

South Africa vs New Zealand ऐसी रही न्यूजीलैंड की बैटिंग

170 रनों के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड (South Africa vs New Zealand)  की शुरुआत बेहद दमदार रही. टिम सीफर्ट और फिन एलन ने दमदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हुई. पहला विकेट 10वें ओवर में गिरा. लेकिन तब तक न्यूजीलैंड ने मैच अपने कब्जे में रख लिया था. इसके बाद रचिन रविंद्र ने पारी को संभाला और उन्होंने एलन का बखूबी साथ दिया. न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका का ये टोटल 13वें ओवर में ही चेज कर लिया. फिन एलन ने नाबाद 33 गेंदों में शतक जड़ा. अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए.

Image

South Africa vs New Zealand ऐसी रही साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीका (South Africa vs New Zealand)  की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में डिकॉक का विकेट गिर गया. तब साउथ अफ्रीका का स्कोर केवल 12 रन था. इसके बाद रिकल्टन बिना खाता खोले ही गोल्डन डक पर आउट हुए. इसके बाद साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों के विकेटों का पतन जारी रहा. लेकिन आखिरी ओवरों में मार्को जानसेन ने फिफ्टी लगाई जिसके दम पर साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने 169 रन बना डाले. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, रचिन रविंद्र और कोल को 2-2 सफलता मिली.

Image

 

 

 


Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading