छत्तीसगढ़बड़ी खबर

Balrampur Police Suspended : बलरामपुर में वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली, ASI सहित छह पुलिसकर्मी निलंबित

Balrampur News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज (Balrampur Police Suspended) जिले के थाना राजपुर अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक एएसआई सहित कुल छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र बलरामपुर में अटैच कर दिया है।

घटना 12 जून की बताई जा रही है जब थाना राजपुर के सामने मुख्य मार्ग पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मियों पर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने का आरोप लगा। शिकायत मिलने के बाद एसपी ने प्राथमिक जांच करवाई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

निलंबित (Balrampur Police Suspended) किए गए पुलिसकर्मियों में सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश तिर्की, प्रधान आरक्षक कलेश पैकरा व शिवलाल कुजूर, आरक्षक नरेश तिर्की, राकेश टोप्पो और चालक अजय टोप्पो शामिल हैं। ये सभी राजपुर थाने में पदस्थ थे।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

एसपी वैभव बैंकर ने स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिले के समस्त पुलिसबल को चेताया कि यदि भविष्य में इस प्रकार की अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिलती है तो दोषियों को कठोर दंड दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

पर एसपी ने सभी को रक्षित केंद्र भेज दिया (Balrampur Police Suspended)

राजपुर थाने में वाहन जांच के दौरान अवैध वसूली करने के आरोप में एसपी बलरामपुर-रामानुजगंज वैभव बैंकर ने छह पुलिसकर्मियों को निलंबित (Balrampur Police Suspended) कर दिया है। इनमें एक एएसआई, दो प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षक शामिल हैं। घटना 12 जून की है, जब मुख्य सड़क पर चेकिंग के दौरान यह मामला सामने आया। शिकायत सही पाए जाने पर एसपी ने सभी को रक्षित केंद्र भेज दिया। उन्होंने आगे भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button