शिक्षा

Shramik Shiksha Sahayata : श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलेंगे 12,500 रुपये, टाप-10 में आने पर एक लाख

Story Highlights
  • श्रम विभाग की शैक्षणिक प्रोत्साहन योजना के तहत कक्षा 10वीं से व्यावसायिक शिक्षा तक मिलेगी सहायता
  • आवेदन से 90 दिन पहले मंडल में पंजीयन जरूरी, ऑनलाइन और चॉइस सेंटर से कर सकेंगे आवेदन

Shramik Shiksha Sahayata श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग की शैक्षणिक प्रोत्साहन योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर तथा व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थियों को 5,000 से 12,500 रुपये तक की सहायता मिलेगी। वहीं, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं या 12वीं की परीक्षा में टॉप-10 में स्थान बनाने वाले पात्र विद्यार्थियों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। श्रमिक शिक्षा सहायता (Shramik Shiksha Sahayata) का उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने से रोकना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

यह भी पढ़ें :  Makhana Farming : मखाना की खेती से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, 29 एकड़ में शुरू हुआ संग्रहण

अलग-अलग कक्षाओं के लिए निर्धारित सहायता राशि

योजना के तहत मंडल में पंजीकृत पात्र असंगठित कर्मकारों के प्रथम दो बच्चों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को 5,000 से 5,500 रुपये, स्नातक स्तर पर 7,000 से 7,500 रुपये तथा स्नातकोत्तर स्तर पर 10,000 से 10,500 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, व्यावसायिक और प्रोफेशनल शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 12,000 से 12,500 रुपये तक की सहायता मिलेगी। शैक्षणिक प्रोत्साहन योजना (Shramik Shiksha Sahayata) का लाभ एक शैक्षणिक वर्ष में एक बार दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Surajgarh Bridge Damage : महानदी पर बने सूरजगढ़ पुल की सड़क उखड़ी, बाहर निकले सरिए, हादसे का खतरा

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital
IMG-20260923-WA0051

 

टॉप-10 में आने पर एक लाख रुपये

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं या 12वीं की परीक्षा में टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थियों के लिए एक लाख रुपये की सहायता का प्रावधान है। इसके अलावा, दुपहिया वाहन खरीदने के लिए भी एक लाख रुपये की सहायता का उल्लेख है। इन विशेष लाभों के लिए निर्धारित पात्रता और दस्तावेज संबंधी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा। मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता (Shramik Shiksha Sahayata) मिलने से उनकी आगे की पढ़ाई और शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहन मिल सकेगा।

 

 

यह भी पढ़ें : Shama Sikander Bold Photos : पूल किनारे शमा सिकंदर का ग्लैमरस अंदाज, स्टनिंग तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान

 

 

आवेदन से 90 दिन पहले पंजीयन जरूरी

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की तिथि से कम से कम 90 दिन पहले संबंधित मंडल में पंजीयन होना आवश्यक है। विद्यार्थी को उत्तीर्ण कक्षा के बाद अगले शैक्षणिक सत्र में अध्ययनरत होना चाहिए। हालांकि, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की अंतिम कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को इस शर्त से छूट देने का प्रावधान है।

पात्र विद्यार्थी विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा चॉइस सेंटर, श्रमेव जयते मोबाइल ऐप और श्रम संसाधन केंद्र के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के साथ संबंधित कक्षा की अंकसूची, वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत होने का प्रमाण, निर्धारित प्रारूप में आय प्रमाण पत्र और आवश्यक स्व-घोषणा पत्र जमा करना होगा। टॉप-10 में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मेरिट प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज देने होंगे। श्रमिक परिवारों के बच्चों की छात्रवृत्ति (Shramik Shiksha Sahayata) के लिए आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराना जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Dhaan Crop Alert : चक्रवात के खतरे से धान की फसल पर संकट, खेतों में भरा पानी, किसानों को दी गई ये सलाह

 

जांच के बाद खाते में आएगी राशि

प्राप्त आवेदनों की जांच संबंधित जिले के सहायक श्रमायुक्त, श्रम पदाधिकारी अथवा सहायक श्रम पदाधिकारी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी। आवेदन पात्र पाए जाने और स्वीकृति मिलने के बाद सहायता राशि हितग्राही के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी जाएगी।

जिला श्रम अधिकारी ने पात्र श्रमिक परिवारों से योजना की शर्तों का अवलोकन कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की अपील की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई जारी रखने और उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक मदद मिल सके। श्रम विभाग की शिक्षा योजना (Shramik Shiksha Sahayata) से पात्र विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग मिलने के साथ आगे की पढ़ाई के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

 

यह भी पढ़ें :  Ambikapur Hyderabad Flight : अंबिकापुर से हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू, जानें किराया और पूरा शेड्यूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button