कृषि समाचार

Krishak Unnati Yojana : खुशखबरी! किसानों को मिलेंगे 15 हजार रुपये प्रति एकड़, जानें कैसे करें आवेदन और कब तक है मौका

छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना (Krishak Unnati Yojana) के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में धान के बदले दूसरी फसल लगाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक में कृषि विभाग ने किसानों को योजना से जोड़ने के लिए मैदानी स्तर पर प्रयास तेज कर दिए हैं। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को 31 अक्टूबर 2026 तक एकीकृत किसान पोर्टल या एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा।

यह भी पढ़ें : Malaika Arora Birthday : 53 की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा का जलवा बरकरार, साड़ी से ब्लैक और शिमरी आउटफिट तक हर लुक में दिखा ग्लैमर

 

धान के बदले इन फसलों पर मिलेगा प्रोत्साहन

योजना (Krishak Unnati Yojana) के तहत धान का रकबा घटाकर दलहन, तिलहन, मक्का और मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें कोदो, कुटकी और रागी जैसी फसलें भी शामिल हैं। कृषि विभाग का उद्देश्य पानी की खपत कम करने वाली वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देना, भूजल स्तर में सुधार करना और किसानों की आय बढ़ाना है।

बरमकेला क्षेत्र में कृषि विभाग का मैदानी अमला गांवों में बैठकें लेकर किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रेरित कर रहा है। किसानों को धान के बजाय दूसरी लाभकारी फसलें अपनाने और योजना के लिए समय पर पंजीयन कराने की जानकारी दी जा रही है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital
IMG-20260923-WA0051

 

यह भी पढ़ें : Sophie Choudry Vietnam Vacation : 44 की उम्र में मोनोकनी पहन सोफी चौधरी ने मचाया धमाल

 

लगातार दूसरी फसल लेने वालों को 10 हजार रुपये

योजना (Krishak Unnati Yojana) के तहत सहायता राशि का लाभ फसल परिवर्तन के आधार पर दिया जाएगा। इस खरीफ सीजन में धान के बदले मक्का, कपास, रागी या दलहन-तिलहन की खेती करने वाले पात्र किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की इनपुट सब्सिडी दी जाएगी। वहीं, जो किसान पिछले वर्ष भी धान के बदले दूसरी फसल ले चुके हैं और इस वर्ष भी इसे जारी रख रहे हैं, उन्हें 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की आदान सहायता मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें : Ankita Sharma AK-47 Firing : साड़ी पहनकर AK-47 से हवाई फायरिंग पर महिला एसपी से आईजी ने मांगा स्पष्टीकरण

 

 

Krishak Unnati Yojana पोर्टल पर पंजीयन कराना जरूरी

योजना का लाभ लेने के लिए नए और इच्छुक किसानों को एकीकृत किसान पोर्टल या एग्रीस्टैक पोर्टल पर अपनी फसलों का ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन नहीं होने पर योजना का लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है। जिन किसानों ने पिछले वर्ष पंजीयन कराया था, उन्हें भी अपनी फसलों की प्रविष्टियों की जांच कर आवश्यक सुधार कराने की सलाह दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : Manendragarh Bus Accident : छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा, पेड़ से टकराई मिनी बस; 6 की मौत, 39 घायल

 

Krishak Unnati Yojana 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीयन

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। किसानों से अपील की गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना नजदीकी प्राथमिक सहकारी समिति, चॉइस सेंटर (सीएससी) या कृषि विभाग के मैदानी अमले से संपर्क कर पंजीयन और फसल प्रविष्टि की प्रक्रिया पूरी कर लें।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों को अपनाने से भूजल पर दबाव कम करने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिल सकती है। कृषक उन्नति योजना (Krishak Unnati Yojana) के तहत मिलने वाली सहायता किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित करेगी। समय पर सही फसल प्रविष्टि दर्ज कराने से प्रोत्साहन राशि के भुगतान में तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें : CM Helpline Fake Panchnama : नाली साफ किए बिना सचिव ने बनाया पंचनामा, दूसरे गांव के लोगों से कराए हस्ताक्षर

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button