Ambikapur City Inspection : स्कूटी पर निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सफाई से लेकर पीएम आवास तक का लिया जायजा
Ambikapur City Inspection उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव गुरुवार को खुद स्कूटी चलाकर अंबिकापुर शहर के औचक निरीक्षण पर निकले। उन्होंने सफाई व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और निर्माण कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान केरसु तालाब में सफाई व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों को सड़क निर्माण व मरम्मत के काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : Nana Patekar Death : नहीं रहे फिल्म जगत के ‘क्रांतिवीर’, 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन
केरसु तालाब की सफाई तत्काल सुधारने के निर्देश
अंबिकापुर शहर के भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री साव ने विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं की स्थिति देखी। औचक निरीक्षण (Ambikapur City Inspection) के दौरान केरसु तालाब में सफाई की आवश्यकता पाए जाने पर उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों और आवासीय क्षेत्रों में नियमित सफाई के साथ इसकी प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। साव ने अंबिकापुर में सफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : Mahtari Vandan Yojana 32nd Installment : महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, कल खाते में आएंगे 632 करोड़; जानें किसे मिलेगा लाभ
पीएम आवास के हितग्राहियों से मिले
उप मुख्यमंत्री साव ने सुभाष नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के एएचपी घटक के तहत बनाए गए 493 आवासीय इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से मुलाकात कर वहां मिल रही सुविधाओं और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। साथ ही पक्का मकान मिलने के बाद उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी भी ली।
हितग्राहियों ने आवास मिलने पर खुशी जताई और शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। साव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन हितग्राहियों को आवास आवंटित किए गए हैं, उनका वहां निवास सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने आवासीय परिसर में साफ-सफाई, जरूरी सुविधाओं और शेष निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें : Aadhaar PAN Address Update : आधार व पैन कार्ड में बदलना है पता? घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें आसान तरीका
एसएलआरएम सेंटर में देखा कचरा प्रबंधन
उप मुख्यमंत्री साव ने डीसी रोड स्थित एसएलआरएम सेंटर पहुंचकर कचरा संग्रहण, पृथक्करण और प्रसंस्करण की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अंबिकापुर के कचरा प्रबंधन मॉडल की सराहना की। अंबिकापुर में कचरा प्रबंधन के औचक निरीक्षण (Ambikapur City Inspection) के दौरान उन्होंने कहा कि शहर में करीब 480 स्वच्छता दीदियां घर-घर से कचरा एकत्र करने और उसके प्रबंधन का महत्वपूर्ण काम कर रही हैं। उनके प्रयासों से शहर में स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था बनी है।

यह भी पढ़ें : Raigarh Share Market Fraud : शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 70.77 लाख की ठगी, सक्ती से महिला गिरफ्तार
सड़क निर्माण और मरम्मत के काम जल्द शुरू करने के निर्देश
अंबिकापुर शहर के निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कामों की भी जानकारी ली। उन्होंने सड़क निर्माण और मरम्मत के काम जल्द शुरू करने तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। शहर में निर्माण कार्यों के निरीक्षण (Ambikapur City Inspection) के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कामों की प्रगति और आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।
इस दौरान महापौर मंजूषा भगत, नगर निगम के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, कलेक्टर अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत की सीईओ रोमा श्रीवास्तव और नगर निगम के आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल सहित पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी और अभियंतागण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : Mrunal Thakur Latest Look : चाकलेट ब्राउन ड्रेस में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस अंदाज












One Comment