Ranidih Cleanliness Drive : बाढ़ के बाद गांव में गंदगी, BJP सरपंच नहीं आया आगे, युवाओं ने खुद उठाई झाड़ू
Ranidih Cleanliness Drive गांव में बाढ़ का पानी उतर गया, लेकिन गंदगी और कचरे से लोगों को अब भी राहत नहीं मिली। सफाई की जिम्मेदारी पंचायत की होने के बावजूद पहल नहीं होने से युवाओं को खुद मैदान में उतरना पड़ा। गांधी जयंती के दिन युवाओं ने हाथ में झाड़ू और डस्टबिन उठाए और सड़कों से लेकर गलियों तक सफाई शुरू कर दी।
युवाओं का कहना है कि बाढ़ के बाद गांव की स्थिति सामान्य होने लगी, लेकिन सफाई व्यवस्था को लेकर पंचायत की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। इसी से नाराज युवाओं ने पंचायत का इंतजार छोड़कर खुद सफाई अभियान चलाया और सरपंच की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।

मामला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के थाना सरिया महानदी किनारे स्थित रानीडीह गांव का है, जहां सरपंच शुकलाल चौहान हैं। ग्रामीणों और युवाओं के मुताबिक करीब तीन दिन पहले महानदी की बाढ़ से गांव प्रभावित हुआ था। पानी उतरने के बाद भी सफाई को लेकर पहल नहीं होने पर युवाओं ने खुद मोर्चा संभाला। रानीडीह क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित गांवों में शामिल रहा है।
यह भी पढ़ें : Tiger Deer Viral Video : इसे कहते हैं मौत को छूकर वापस आना…! देखें, हिरण ने बाघ को कैसे दिया चकमा
सरपंच के खिलाफ नाराजगी
युवाओं का कहना है कि बाढ़ के बाद गांव में सफाई अभियान चलाना पंचायत की प्राथमिकता होनी चाहिए थी। लेकिन उनकी ओर से ऐसी कोई पहल नहीं दिखी। आखिरकार गांधी जयंती पर युवाओं को खुद झाड़ू उठानी पड़ी।
युवाओं की इस पहल को सरपंच शुकलाल चौहान की कार्यप्रणाली के खिलाफ नाराजगी के तौर पर भी देखा जा रहा है। उनका कहना है कि गांव की मूलभूत सफाई व्यवस्था के लिए ग्रामीणों को खुद आगे आना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें : Nora Fatehi : नोरा फतेही का एलिगेंट अवतार, बेज गाउन और ट्रेंडी सनग्लासेस में ढाया कहर
खुद संभाली सफाई की कमान
2 अक्टूबर को युवाओं ने सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और गांव की गलियों में विशेष सफाई अभियान चलाया। झाड़ू और डस्टबिन लेकर निकले युवाओं ने सड़क किनारे पड़े प्लास्टिक, कचरे और झाड़ियों को हटाया। युवाओं ने ग्रामीणों से अपील की कि कचरा खुले में न फेंकें। उनका कहना है कि इससे नालियां जाम होने के साथ गंदगी और संक्रमण की स्थिति बन सकती है।
यह भी पढ़ें : Elephant Herd Attack : नन्हे शावक की मौत से तड़पा झुंड, मां की ममता के बीच रातभर हाथियों का उत्पात, देखें वीडियो
बाढ़ के बाद पंचायत पर सवाल
करीब तीन दिन पहले महानदी में जलस्तर बढ़ने से रानीडीह समेत सरिया क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हुए थे। कुछ स्थानों पर सड़क संपर्क भी प्रभावित हुआ था। अब पानी उतरने के बाद सफाई की जरूरत थी। युवाओं का आरोप है कि पंचायत स्तर पर समय रहते सफाई अभियान शुरू नहीं किया गया। इसी वजह से उन्होंने छुट्टी के दिन गांव की सफाई का बीड़ा उठाया।

युवाओं ने दिया संदेश
सफाई अभियान के जरिए युवाओं ने सरपंच शुकलाल चौहान और ग्राम पंचायत को भी संदेश दिया कि बाढ़ के बाद गांव की सफाई को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। युवाओं का कहना है कि पंचायत को नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि ग्रामीणों को गंदगी के बीच रहने की मजबूरी न हो।
यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Advance Booking : सिनेमाघरों में आने से पहले ही छाई अजय देवगन की फिल्म, एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई धड़कनें
युवाओं की पहल की तारीफ
सुब्रत प्रधान, रोहन प्रधान, कुमार प्रधान, सुमित प्रधान, प्रशांत बारीक, राहुल प्रधान, खुशीराम बारिक, रविंद्र सिदार, अखिलेश सिदार, अंकुश प्रधान और अमित बारिक सहित कई युवा अभियान में शामिल रहे। गांधी जयंती पर युवाओं की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। हालांकि, इसी के साथ पंचायत की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। युवाओं का कहना है कि यदि पंचायत समय पर सफाई कराती तो उन्हें खुद सड़क और गलियों में उतरकर यह काम नहीं करना पड़ता।
यह भी पढ़ें : Khass Farming : धान से हटकर खस की खेती, महिलाओं ने कमाए 1.12 लाख रुपए











