सारंगढ़ बिलाईगढ़

Sarangarh Drainage System : जलभराव से बेहाल सारंगढ़, प्रदेश कांग्रेस सचिव ने डिप्टी सीएम को लिखा पत्र

Sarangarh Drainage System सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों, गलियों और सड़कों के किनारे जलभराव व गंदगी की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रदेश सचिव सरिता मल्होत्रा ने पहल की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन व विकास मंत्री अरुण साव को पत्र भेजकर नागरिकों की समस्या के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है। जलभराव की समस्या (Sarangarh Drainage System) को लेकर उन्होंने वार्डवार सर्वे कराने का सुझाव दिया है।

 

यह भी पढ़ें : Assam Bhupesh Baghel Convoy Attack : असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, एसिड फेंकने का भी आरोप

Sarangarh Drainage System बारिश में बढ़ जाती है जलभराव

सरिता मल्होत्रा ने पत्र में बताया कि बारिश के दौरान नगर के कई वार्डों, मोहल्लों और मुख्य मार्गों के किनारे पानी जमा हो जाता है। लंबे समय तक पानी की निकासी नहीं होने से कीचड़ और दुर्गंध की स्थिति बनती है। इसके साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से नागरिकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh School Holidays : स्कूलों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय

 

Sarangarh Drainage System पेवर्स ब्लॉक लगाने से मिलेगी राहत

उन्होंने विशेष रूप से सड़क किनारे मौजूद कच्ची या खाली जमीन वाले स्थानों पर इंटरलॉकिंग पेवर्स ब्लॉक लगाने का सुझाव दिया है। इससे सतह समतल और व्यवस्थित होगी तथा बारिश के दौरान कीचड़ और गंदगी की समस्या को कम किया जा सकेगा। साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण में भी मदद मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें : Balodabazar Hostel Superintendent Suspension : लापरवाही पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छात्रावास अधीक्षक निलंबित

 

वार्डवार सर्वे कर चिन्हित किए जाएं जलभराव वाले स्थान

कांग्रेस प्रदेश सचिव ने पूरे शहर का वार्डवार सर्वे कराने की मांग की है। इसके जरिए उन स्थानों को चिन्हित किया जा सकेगा, जहां नियमित रूप से पानी जमा होता है या दुर्गंध की समस्या बनी रहती है। इसके बाद जरूरत के अनुसार ड्रेनेज व्यवस्था (Sarangarh Drainage System) को दुरुस्त करने की मांग की गई है।

 

सोख्ता गड्ढे और रेनवॉटर रिचार्ज की व्यवस्था

पत्र में आवश्यक स्थानों पर सोख्ता गड्ढे बनाने और रेनवॉटर रिचार्ज की व्यवस्था करने का सुझाव भी दिया गया है। इससे बारिश के पानी का बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा और जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से कम करने में मदद मिल सकती है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Teacher Recruitment : छत्तीसगढ़ में 854 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, विभाग ने जारी किया विज्ञापन

 

पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित मार्ग पर जोर

सरिता मल्होत्रा ने सड़क किनारे खाली स्थानों को व्यवस्थित कर पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित और समतल मार्ग तैयार करने की मांग की है। इसके अलावा खाली स्थानों पर हरियाली विकसित करने का सुझाव दिया गया है, जिससे शहर का वातावरण और स्वरूप बेहतर हो सके।

 

यह भी पढ़ें :  Katangpali Flyash News : आशीष गोयल माइंस का कारनामा! 500 गाड़ियों की राख पानी में बहाई, 6 वाहन जब्त

 

रखरखाव की जिम्मेदारी तय करने की मांग

उन्होंने निर्मित पेवर्स ब्लॉक और नालियों के नियमित रखरखाव व सफाई की जिम्मेदारी (Sarangarh Drainage System)  तय करने की भी मांग की है। उनका कहना है कि केवल निर्माण कराने के बजाय उसकी नियमित देखरेख भी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि नागरिकों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

 

सरिता मल्होत्रा ने उम्मीद जताई है कि नगरीय प्रशासन विभाग इस मामले में जल्द संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगा और सारंगढ़वासियों को जलभराव, गंदगी व मच्छरों की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Health Department Transfer : 25 स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला, CMHO से सिविल सर्जन तक बदली जिम्मेदारी

 

May be an image of text

 

May be an image of text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button