Bribe Arrest : 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते प्राचार्य और बाबू गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा
Bribe Arrest वेतन एरियर की राशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी के प्राचार्य और सहायक ग्रेड-3 को भारी पड़ गया। एसीबी बिलासपुर की टीम ने जांजगीर चांपा के अकलतरा में कार्रवाई करते हुए प्राचार्य अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड-3 विकास मसीह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम ने दोनों के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
मामला रिश्वत लेते गिरफ्तारी (Bribe Arrest) से जुड़ा है। एसीबी के अनुसार, स्कूल में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 मनीष राठौर के वर्ष 2022 से जून 2026 तक की वेतन वृद्धि का करीब 80 हजार रुपये एरियर बनना था। एरियर की राशि निकालने के लिए प्राचार्य अंजुला सोनी ने 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में 10 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल
रिश्वत की मांग से परेशान मनीष राठौर ने मामले की शिकायत एसीबी से की। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद एसीबी बिलासपुर की टीम ने आरोपितों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। एसीबी कार्रवाई (Akaltara ACB Action) के दौरान प्राचार्य ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम सहायक ग्रेड-3 विकास मसीह को देने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें : Sarangarh DEO Suspension : सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित
रकम लेते ही टीम ने दोनों को दबोचा
योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने 10 हजार रुपये विकास मसीह को दिए। जैसे ही उसने रिश्वत की रकम ली, पहले से तैनात एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ और कार्रवाई के दौरान प्राचार्य अंजुला सोनी की भूमिका भी सामने आने पर टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
रिश्वत लेते गिरफ्तारी (Bribe Arrest) की इस कार्रवाई में एसीबी ने आरोपितों के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद की। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Bribe Arrest 20 हजार की मांग, 10 हजार में सौदा
एसीबी (Bribe Arrest) के अनुसार, मनीष राठौर का वर्ष 2022 से जून 2026 तक की वेतन वृद्धि का करीब 80 हजार रुपये एरियर बनना था। इसी राशि के भुगतान की प्रक्रिया के लिए प्राचार्य ने 20 हजार रुपये की मांग की। बाद में बातचीत के बाद 10 हजार रुपये में सहमति बनी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने सत्यापन किया और फिर कार्रवाई को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें :Sarangarh Naye Dhan Kharidi : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में रानीडीह समेत आठ नए धान खरीदी केंद्रों को मिली मंजूरी











