रायगढ़

Vision Care Raigarh : 41 गांवों में पहुंची अदाणी फाउंडेशन की नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की जांच; 1,939 को मिले चश्मे

अदाणी फाउंडेशन रायगढ़ की ओर से संचालित विज़न केयर पहल (Vision Care Raigarh) के तहत प्लांट के परिधीय क्षेत्रों और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण अभियान चलाया गया। 15 जुलाई से 27 अगस्त तक चले अभियान में चार हजार ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई। इनमें 2,205 पुरुष और 1,795 महिलाएं शामिल हैं। जांच के बाद 1,939 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

41 गांवों में लगाए गए नेत्र जांच शिविर

अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन ने विज़न केयर संस्था के माध्यम से यह अभियान संचालित किया। अभियान की शुरुआत ग्राम बरपाली से हुई। इसके बाद बड़े भंडार, छोटे भंडार, सरवानी, बुनगा, टपरदा, सूपा, कोटमरा, जतरी, काशीचुवा, कलमा, चंदली, रैबार, चिखली, उच्चभित्ति, उसरौत और गोर्रा सहित 41 गांवों में चरणबद्ध तरीके से शिविर लगाए गए।

शिविरों में ग्रामीणों की नेत्र जांच के साथ उन्हें आंखों की देखभाल के संबंध में आवश्यक परामर्श भी दिया गया। महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से इस अभियान से जोड़ा गया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

यह भी पढ़ें :Atal Digital Seva Kendra : गुडेली में खुला अटल डिजिटल सेवा केंद्र, अब प्रमाण पत्र और सरकारी सेवाओं के लिए नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर

 

चार हजार ग्रामीणों की आंखों की जांच

अभियान के दौरान कुल चार हजार ग्रामीणों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई। इनमें 2,205 पुरुष और 1,795 महिलाएं शामिल थीं। सभी लाभार्थी वयस्क और वरिष्ठ नागरिक वर्ग से थे।

जांच के बाद 1,939 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। जुलाई और अगस्त के दौरान 695 चश्मों की बुकिंग की गई थी। इनमें से 500 चश्मों का वितरण पूरा हो चुका है, जबकि शेष 195 चश्मों का वितरण सितंबर के अंत तक किया जाएगा।

985 लोगों में मिली आंखों से जुड़ी बीमारी

नेत्र जांच के दौरान 985 लोगों में मोतियाबिंद, रिफ्रैक्टिव एरर और अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं की पहचान हुई। इन लोगों को विस्तृत जांच और उपचार के लिए शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ अथवा मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया है।

अभियान (Vision Care Raigarh) के जरिए ग्रामीणों में आंखों से जुड़ी समस्याओं की समय पर पहचान के साथ उपचार के लिए उचित स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।

 

यह भी पढ़ें :Chhattisgarh Holiday : कल से लगातार 3 दिनों तक छुट्टी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद!

 

महिलाओं और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान

अदाणी फाउंडेशन के अनुसार यह पहल उसके वार्षिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का हिस्सा है और लगातार दूसरे वर्ष इसका आयोजन किया गया। पिछले वर्ष दो हजार ग्रामीणों और दो हजार स्कूली छात्रों को इसका लाभ मिला था।

इस वर्ष केवल ग्रामीण समुदाय पर ध्यान केंद्रित करते हुए चार हजार लोगों तक नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गईं। अभियान में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की नेत्र जांच को प्राथमिकता दी गई।

76 वर्षीय किसान ने बताया अनुभव

ग्राम बरपाली के 76 वर्षीय किसान हरिराम भारती ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से उनकी आंखों की रोशनी कमजोर हो रही थी। इससे खेती और रोजमर्रा के काम करने में परेशानी होती थी। शिविर में जांच के दौरान उनकी समस्या सामने आई और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। उन्होंने कहा कि निःशुल्क जांच और परामर्श मिलने से आंखों की समस्या को समझने और आगे उपचार कराने की उम्मीद जगी है।

 

यह भी पढ़ें :Kaushali Saree Training : कंडोला में शुरू हुआ कौशली साड़ी बुनकरी प्रशिक्षण, महिलाओं को मिलेगा हुनर और रोजगार का मंच

 

जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने दिया सहयोग

शिविरों के आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का भी सहयोग मिला। ग्राम बरपाली के सरपंच संजय मैत्री, बड़े भंडार के सरपंच ओम प्रकाश गुप्ता और बुनगा के सरपंच वेद प्रकाश साहू सहित विभिन्न गांवों के सरपंच, उपसरपंच और स्वास्थ्य कार्यकर्ता शिविरों में मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को नेत्र जांच कराने और अभियान का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की पहल

अदाणी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रहा है। विज़न केयर कार्यक्रम (Vision Care Raigarh) इसी प्रयास का हिस्सा है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को समय पर नेत्र जांच, परामर्श, चश्मा और जरूरत पड़ने पर उपचार के लिए रेफरल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

 

 

यह भी पढ़ें : Swine Flu : छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 10 नए मरीज, सक्रिय मामले 28 पहुंचे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button