देश दुनिया

Russia Ukraine War : यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन अटैक, मिसाइल फैक्ट्री स्वाहा

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) के बीच यूक्रेन ने रूस पर अब तक के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक को अंजाम दिया है। 16 अगस्त की रात हुए इस बड़े हमले के बाद रूस के कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रातभर में 822 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

रूस के कई इलाकों में ड्रोन हमले

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) के बीच सामने आई जानकारी के अनुसार, यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के कई इलाकों को निशाना बनाया। मास्को क्षेत्र के पोडोल्स्क इलाके में वाइल्डबेरीज के एक गोदाम में भी हमला हुआ। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में गोदाम से धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया।

रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इन हमलों में देश के अलग-अलग हिस्सों में 822 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया गया। मास्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रे वोरोब्योव ने बताया कि पोडोल्स्क में कई लोग घायल हुए हैं। मॉस्को क्षेत्र में एक 83 वर्षीय व्यक्ति की मौत की भी जानकारी सामने आई है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

यह भी पढ़ें : Job Fair 2026 : 10वीं-12वीं वालों के लिए खुला नौकरी का रास्ता, 117 पदों पर सीधी भर्ती

मिसाइल ईंधन बनाने वाली सुविधा पर भी हमला

यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के रोस्तोव क्षेत्र में मिसाइल ईंधन बनाने वाली एक सुविधा को भी निशाना (Russia Ukraine War) बनाया। इस हमले को रूस के सैन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, हमले से हुए नुकसान की स्वतंत्र पुष्टि तत्काल नहीं हो सकी है। यूक्रेन की ओर से रूस के आर्थिक और सैन्य ठिकानों पर हमले लगातार तेज किए जा रहे हैं। हाल के दिनों में तेल रिफाइनरियों और अन्य रणनीतिक ठिकानों को भी निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आई हैं।

 

Russia Ukraine War रूस ने भी यूक्रेन पर किया हमला

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) में दोनों तरफ से हमले लगातार जारी हैं। रूस ने भी 15-16 अगस्त की रात यूक्रेन के कई इलाकों में हवाई हमले किए। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, एक स्टील प्लांट में हमले के दौरान दो लोगों की मौत हुई और 14 लोग घायल हुए। हमले से बिजली उत्पादन और ब्लास्ट फर्नेस सेक्टर को नुकसान पहुंचने की जानकारी दी गई है। इसके चलते प्लांट की उत्पादन गतिविधियां आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं।

 

यह भी पढ़ें : Tomato Farming : ड्रिप और मल्चिंग से 1.20 हेक्टेयर में छप्परफाड़ कमाई, महिला किसान ने टमाटर से कमाए 10 लाख

 

कीव में भी रूसी हमले से नुकसान

यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, रविवार सुबह रूस ने राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। कीव के कम से कम दो इलाकों में आग लगने की सूचना मिली। शहर के सैन्य प्रशासन के अनुसार, हमले में कई लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह भी बताया कि कीव क्षेत्र में ड्रोन हमलों के कारण एक बच्चे समेत कई लोग घायल हुए। इस बीच रोमानिया के ऊपर भी एक ड्रोन गिराए जाने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें :  Moongfali Ki Kheti  : अगस्त में मूंगफली की फसल में जरूर करें ये काम, उत्पादन बढ़ाने का आसान तरीका

काला सागर से लेकर सीमा तक बढ़ा तनाव

रूस और यूक्रेन के बीच हाल के दिनों में हमले (Russia Ukraine War) और तेज हुए हैं। रूस ने पिछले सप्ताह रोमानियाई सीमा के पास डेन्यूब नदी पर स्थित यूक्रेन के प्रमुख अनाज निर्यात बंदरगाह को निशाना बनाया था।

इसके बाद यूक्रेन ने भी रूसी तेल रिफाइनरियों और अन्य रणनीतिक ठिकानों पर हमले बढ़ाए हैं। दोनों देशों के बीच जारी हमलों से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) में लगातार हो रहे ड्रोन और मिसाइल हमले अब दोनों देशों के सैन्य ठिकानों के साथ आर्थिक और औद्योगिक ढांचे को भी प्रभावित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Monsoon Alert : बंगाल की खाड़ी में सिस्टम एक्टिव, 21 अगस्त तक छग समेत कई राज्यों में भारी बारिश

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button