छत्तीसगढ़ में सरकारी और निजी नौकरी (Job Fair 2026) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका सामने आया है। जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित होने जा रहा है, जिसमें अलग-अलग कंपनियां कुल 117 पदों पर भर्ती करेंगी। खास बात यह है कि 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर और स्नातक पास अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें : Tomato Farming : ड्रिप और मल्चिंग से 1.20 हेक्टेयर में छप्परफाड़ कमाई, महिला किसान ने टमाटर से कमाए 10 लाख
रोजगार विभाग के जरिए मिलेगा नौकरी का मौका
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र की ओर से रोजगार मेला (Job Fair 2026) 20 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की कई कंपनियां अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। योग्य युवाओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सीधे साक्षात्कार (Interview) का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें : Moongfali Ki Kheti : अगस्त में मूंगफली की फसल में जरूर करें ये काम, उत्पादन बढ़ाने का आसान तरीका
महासमुंद में यहां लगेगा रोजगार मेला
महासमुंद जिले में आयोजित होने वाला रोजगार मेला (Job Fair 2026) शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मचेवा में लगेगा। मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।
यह भी पढ़ें : Monsoon Alert : बंगाल की खाड़ी में सिस्टम एक्टिव, 21 अगस्त तक छग समेत कई राज्यों में भारी बारिश
117 पदों पर होगी भर्ती
जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार मेले में स्वतंत्र माइक्रोफाइन प्राइवेट लिमिटेड, स्वाभिमान फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, एनआईआईटी लिमिटेड, पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड और वेक्टर फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड सहित कई नियोजक शामिल होंगे। इन कंपनियों की ओर से कुल 117 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। रोजगार मेले में अन्य नियोजकों के शामिल होने पर उनके पदों पर भी भर्ती की जा सकती है।
यह भी पढ़ें : PM Surya Ghar Yojna : 5 किलोवाट सोलर पैनल पर भी मिलेगी ₹78 हजार सब्सिडी, ऐसे उठाएं फायदा
साथ लेकर जाएं ये जरूरी दस्तावेज
रोजगार मेला (Job Fair 2026) में शामिल होने वाले युवाओं को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना होगा। दस्तावेज पूरे नहीं होने पर अभ्यर्थियों को परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें : Post Office TD Scheme : 4.5 लाख लगाइए, ब्याज से 2 लाख से ज्यादा कमाइए
आनलाइन आवेदन करना जरुरी Job Fair 2026
साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप या रोजगार विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी होगा। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी यहां मिलेगी
पदवार योग्यता, रिक्तियों, वेतन और कार्यस्थल से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद से संपर्क कर सकते हैं। रोजगार विभाग की वेबसाइट erojgar.cg.gov.in पर भी संबंधित जानकारी देखी जा सकती है।
यह भी पढ़ें : Galle Test : गॉल में टीम इंडिया का गदर, पडिक्कल के 167 रन से श्रीलंका पस्त
20 अगस्त को मौका न चूकें
10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर और स्नातक पास युवाओं के लिए यह रोजगार मेला (Job Fair 2026) नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा करें और 20 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच निर्धारित स्थल पर जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचें।
यह भी पढ़ें : Bango Dam Flood Alert : बांगो डेम के 7 गेट खुले, कई जिलों में बढ़ेगा बाढ़ का खतरा











