Go Back Bhupesh Baghel : मुक्तसर में ‘गो बैक बघेल’ के पोस्टर, कांग्रेस की गुटबाजी फिर आई सामने
Go Back Bhupesh Baghel पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एकजुट करने के मिशन पर निकले पार्टी के पंजाब प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे के दौरान एक बार फिर पार्टी की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई। सोमवार को श्री मुक्तसर साहिब में प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले शहर में जगह-जगह ‘गो बैक भूपेश बघेल’ के पोस्टर लगाए गए। इसके बाद उनका दौरा कुछ समय के लिए स्थगित किया गया, हालांकि बाद में वह मुक्तसर पहुंचे और कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ बैठक की।
यह भी पढ़ें : DMF Sprayer Machine Distribution : चहेतों में बंटी स्प्रेयर मशीन! वंचित किसानों का दल पहुंचा सारंगढ़ कलेक्ट्रेट
पोस्टरों से गरमाई पंजाब की राजनीति Go Back Bhupesh Baghel
मुक्तसर में लगाए गए पोस्टरों में भूपेश बघेल को अंग्रेज अधिकारी की वर्दी में दिखाया गया। पोस्टरों का स्वरूप आजादी के आंदोलन के दौरान चले ‘साइमन गो बैक’ (Go Back Bhupesh Baghel) अभियान से प्रेरित बताया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के गृह जिले में इस तरह के पोस्टर लगने से राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें : Barbati Farming : मचान विधि से करें बरबटी की खेती, मिलेगा बंपर फायदा
तीसरे दिन भी दिखी कांग्रेस की गुटबाजी
भूपेश बघेल के पंजाब दौरे के दौरान लगातार तीसरे दिन कांग्रेस (Go Back Bhupesh Baghel) में गुटबाजी सामने आई। रविवार को बरनाला और मानसा में उनके भाषण के दौरान नारेबाजी हुई, जबकि इससे पहले पटियाला और संगरूर में नेताओं के बीच मंच पर कुर्सियां तक चल चुकी थीं।
यह भी पढ़ें : Telegram App Return : अब फिर बहाल हुआ टेलीग्राम, जानिए क्यों सरकार ने ऐप स्टोर से हटाया था
वड़िंग के सामने लगे चन्नी जिंदाबाद के नारे
बठिंडा की गोनियाना मंडी में आयोजित कार्यक्रम में जैसे ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भाषण देने खड़े हुए, कार्यकर्ताओं के एक समूह ने ‘चरणजीत सिंह चन्नी जिंदाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। वड़िंग ने नारे लगाने वाले युवक को मंच पर बुलाया और वहीं से चन्नी को फोन लगाने के लिए कहा, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद चन्नी समर्थक कार्यक्रम छोड़कर चले गए।
यह भी पढ़ें : Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच संसद में आज पेश होंगे अहम बिल, विपक्ष का विरोध जारी
पोस्टर लगाने वाले पर कांग्रेस का दावा
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभदीप सिंह बिट्टू ने कहा कि पोस्टर (Go Back Bhupesh Baghel) लगाने वाला व्यक्ति काफी पहले पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। उनका आरोप है कि वह केवल सुर्खियां बटोरने के लिए इस तरह की गतिविधियां कर रहा है।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Raipur Six Lane : बिलासपुर-रायपुर मार्ग होगा सिक्स लेन, आर्थिक कारिडोर से जुड़ेगा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट
भूपेश बघेल बोले- मतभेद हैं, लेकिन सुलझ जाएंगे
भूपेश बघेल ने स्वीकार किया कि पार्टी के कुछ नेताओं के बीच मतभेद हैं, लेकिन इसे बड़ा मुद्दा मानने से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिए सभी मतभेद दूर कर लिए जाएंगे। उनका कहना था कि कांग्रेस (Go Back Bhupesh Baghel) का मुख्य लक्ष्य जनता के मुद्दों को उठाना और पंजाब में दोबारा सरकार बनाना है।
यह भी पढ़ें : Brinjal Farming Success : धान छोड़ ग्राफ्टेड बैंगन की खेती अपनाई, अब बढ़ी आय और बेटे को ICAR में दिलाई पढ़ाई




