राजनीति

Chhattisgarh Congress Meeting : दिल्ली में 29 को छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अहम बैठक, बाबा, उमेश या देवेंद्र के नाम पर लग सकती है मुहर!

Chhattisgarh Congress Meeting छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राजनीति पर सभी की नजरें 29 जुलाई को नई दिल्ली में होने वाली पार्टी की अहम समीक्षा बैठक पर टिकी हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज, विधानसभा के मानसून सत्र की रणनीति और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा होगी। वहीं, प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी सियासी हलचल तेज हो गई है।

दिल्ली में होगी अहम समीक्षा बैठक

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जिला स्तर की गतिविधियों की समीक्षा और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन किया जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व (Chhattisgarh Congress Meeting)  प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और विपक्ष की रणनीति पर भी विस्तृत फीडबैक लेगा।

Chhattisgarh Congress Meeting नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल पूरा होने के बाद संगठन में बदलाव की चर्चाएं लगातार चल रही हैं। राजनीतिक गलियारों में नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई नामों की चर्चा है।

इनमें वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव (बाबा), उमेश पटेल और देवेंद्र यादव के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मानसून सत्र और संगठन पर रहेगा फोकस

बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। नकटी विस्थापन, कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस की आगामी राजनीतिक रणनीति तय की जा सकती है। साथ ही संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व दिशा-निर्देश देगा।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार Chhattisgarh Congress Meeting

बैठक को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन पार्टी ने अब तक नेतृत्व परिवर्तन या नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में 29 जुलाई की बैठक को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button