बड़ी खबर

Kedarnath Helicopter Crash : केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 2 साल के बच्चे समेत 7 की मौत

Uttarakhand News : रविवार सुबह करीब 5:20 बजे केदारनाथ (Kedarnath Helicopter Crash) के पास गौरीकुंड में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट सहित सभी 7 यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें महाराष्ट्र का एक 2 साल का बच्चा भी शामिल है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

हेलिकॉप्टर (Kedarnath Helicopter Crash) श्रद्धालुओं को केदारनाथ मंदिर से गौरीकुंड ले जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खराब मौसम को इस दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। यह हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का था।

हेलिकॉप्टर में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 2-2, जबकि उत्तराखंड और गुजरात के 1-1 यात्री सवार थे। पायलट राजवीर सिंह चौहान जयपुर, राजस्थान के निवासी थे।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

गौरीकुंड से NDRF और SDRF की रेस्क्यू टीमों को भेजा गया है। IG गढ़वाल, राजीव स्वरूप ने बताया कि आग में झुलसने के कारण मृतकों की पहचान में कठिनाई हो रही है। मृतकों का DNA टेस्ट किया जाएगा, जिसके बाद ही उनके परिजनों को शव सौंपे जाएंगे।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक लगी (Kedarnath Helicopter Crash)

इस बीच, चार धाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर (Kedarnath Helicopter Crash) सेवा पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हेलिकॉप्टर संचालन के लिए सख्त नियम बनाए जाएंगे, जिसमें तकनीकी स्थिति की जांच और उड़ान से पहले मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य होगा।

 

हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वालों की जानकारी

1. पायलट राजवीर सिंह (जयपुर, राजस्थान)

2. विक्रम सिंह रावत (ऊखीमठ, उत्तराखंड)

3. विनोद देवी (उत्तर प्रदेश)

4. तृष्टि सिंह (उत्तर प्रदेश)

5. राजकुमार सुरेश (गुजरात)

6. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल (महाराष्ट्र)

7. काशी (महाराष्ट्र)

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button